26 APRFRIDAY2024 8:41:44 AM
Life Style

बेबी तैमूर के B'day सैलिब्रेशन में यूं सज रहा है 'पटौदी हाऊस', देखें तस्वीरें

  • Updated: 19 Dec, 2017 03:03 PM
बेबी तैमूर के B'day सैलिब्रेशन में यूं सज रहा है 'पटौदी हाऊस', देखें तस्वीरें

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान 20 दिंसबर को पूरे एक साल के हो जाएंगे। पटौदी परिवार में तैमूर के पहले जन्मदिन की तैयारियां चल रही है। हाल में ही करीना-सैफ बेटे तैमूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, जहां वह दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। 
PunjabKesari
आपको बता दें कि दिल्ली से कुछ दूर हरियाणा के पटौदी गांव में पटौदी हाउस है, जहां तैमूर का पहला जन्मदिन मनाया जाएगा। तैमूर के पहले जन्मदिन पर सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे। पटौदी हाउस में तैमूर के बर्थ डे तैयारियां चल रही है। हाउस पूरी तरह से लाइट्स से सजाया गया है। पटौदी हाउस की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। बर्थ डे को सेलिब्रेट करने के लिए करीना का परिवार भी अब पटौदी हाउस में मौजूद है।
PunjabKesari
वहीं, छोटे नवाब तैमूर अपने जन्मदिन से पहले ही खूब एन्जॉय कर रहे हैं। हाल में ही इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की थी, जिसमें तैमूर पापा सैफ के साथ घुड़सवारी करते नजर आ रहे थे। 
PunjabKesari
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें Nari App


 

Related News