26 APRFRIDAY2024 10:24:15 AM
Nari

बिना वजह खाना खाने की बजाएं यूं बनाएं टाइम टेबल (Pics)

  • Updated: 25 Jul, 2016 04:19 PM
बिना वजह खाना खाने की बजाएं यूं बनाएं टाइम टेबल (Pics)
हम लोग खाना इसलिए खाते हैंं कि हमारी बॉडी में एनर्जी बनी रहे और रोग को दूर करने के लिए शक्ति बनी रहे। कई बार तो कुछ लोग खाना सिर्फ शौंक के लिए खाते हैं  लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना भूख के खाना खाने से भी बहुत सी परेशानियां हो सकती है। आइए जानते हैं इन समस्याओं के बारे में...
 
 
1. हैल्दी भोजन
 
अच्छा और हैल्दी खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बार-बार खाना खाने से अच्छा है कि टाईम टेबल के अनुसार ही भोजन खाया जाएं। जिससे आपको अच्छा पोषण भी मिलेगा और खाने को पचाने में आसानी भी होगी। घंटे-घंटे बाद खाने से पाचन प्रक्रिया पर भी बुरा असर पड़ सकता है। बाहर का और पैक फूड खाने से परहेज रखें। 
 
2. कमरों में ना रखें खाने का सामान
 
अक्सर लोग अपने कमरों में बिस्किट, चॉकलेट, नमकीन जैसे स्नैक्स रख लेते हैं। कई बार तो भूख ना लगने पर भी इसे खाने के लिए दिल ललचा जाता है। इससे मोटापा, एसीडीटी, सीने की जलन या बदहजमी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। कोशिश करें की इस तरह की चीजें रसोई में ही रखें।
 
3. सैर पर जाएं
 
आपके पास करने के लिए कुछ नही है तो अपना ध्यान खाने की बजाएं किसी और तरफ लगाएं। सबसे अच्छा तरीका है कि सैर पर निकल जाएं। इससे आपका आलस भी दूर हो जाएंगा और बिना वजह खाने से भी बच जाएगें।
 
4. भरपूर पानी पीएं
 
कुछ लोग खाने के 1-2 घंटे बाद ही भूख महसूस करने लगते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि पानी पी कर ही संतुष्ट हो जाएं और अगर फिर भी पेट खाली महसूस कर रहे हैं तो कुछ हल्का-फुल्का खा लें।
 
5. टाइम टेबल बनाएं
 
भोजन के बीच कम से कम चार घंटे का फर्क जरूरी है। इसके लिए एक टाइम टेबल बनाएं और उसके हिसाब से ही खाना खाएं।
 
6. च्युइंग गम चबाएं
 
कुछ लोग टीवी, मोबाइल और कंप्यूटर देखते वक्त पॉप कॉर्न, फ्रैंच फ्राई जैसी तली हुई चीजे खाते हैं। जिससे शरीर में फैट जमा होनी शुरू हो जाती है। कोशिश करें कि इन सबकी जगह पर च्युइंग गम चबाएं। 

 

Related News