26 APRFRIDAY2024 6:21:07 AM
health

पेट में बनता हैं एसिड तो खाएं ये अाहार(pics)

  • Updated: 26 Aug, 2016 11:34 AM
पेट में बनता हैं एसिड तो खाएं ये अाहार(pics)
एसिड बनने की समस्या एेसी है जिसमें त्वचा से संबंधित समस्या, बहुत अधिक पसीना आना, अपच और चिडचिडापन आदि समस्याएं होती हैं। एेसे में हर 2 से 3 घंटे के भीतर कुछ न कुछ हेल्दी खाते रहना बहुत जरूरी है। ताकि शरीर में अौर अधिक एसिज ना बने। आइए जानते है पित्त की समस्या से ग्रस्‍त लोगों को कैसे आहार का सेवन करना चाहिए।
 
 
1. हरी सब्जियां
 
अगर अाप भी एसिड की समस्या से परेशान है तो हरी सब्जियां जैसे गाजर, पत्‍तागोभी, शिमला मिर्च आदि का सेवन करें। बेहतर होगा कि आप इन्हें अधिक तेल में न पकाएं। अगर इन्हें उबाल कर खाया जाए तो सबसे अधिक फायदा मिलता है। 
 
 
2. डेयरी प्रॉडक्ट 
 
गाय का दूध, घी, बिना नमक वाला मख्खन, कॉटेज चीज़, बकरी का दूध, आइसक्रीम, दही आदि का सेवन करें। इनके सेवन से सेहत भी ठीक रहती है है और पित्त की समस्या भी नहीं होती। 
 
3. ताज़े फलों का सेवन
 
सेब, एवोकाडो, ताज़े अंजीर, अंगूर (काले या लाल), पके हुए आम, खरबूज़ या तरबूज़, संतरा, पपीता, नारियल, खजूर, नाशपाती, अनानास, आलू बुखारा, अनार आदि का सेवन करना लाभदायक होता है। 
 
4. अनाज और फलियां
 

अनाज में फाइबर होता है और हाई-फाइबर फूड को खाने से शरीर में बढ़ा एसिड घट जाता है और संतुलित हो जाता है। इसके अलावा फलियां जैसे ब्लैक बीन्स, काबुली चना, राजमा, मूंग, टोफू, सोया बींस आदि का सेवन भी कर सकते हैं। 

Related News