29 APRMONDAY2024 3:50:05 AM
Nari

Cheese Bhurji Pav Sliders

  • Updated: 27 Dec, 2017 02:42 PM

अापका अंडा या उससे बनी काेई चीज़ खाने का मन कर रहा है, ताे अाप Cheese Bhurji Pav Sliders बना सकते हैं। यह खाने में बेहद टेस्टी हाेता है। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-

सामग्रीः-
(गार्लिक बटर के लिए)
मक्खन - 30 ग्राम
बारीक कटा लहसुन - 1 बड़ा चम्मच
बारीक कटा धनिया - 1 छोटा चम्मच

(एग भुर्जी के लिए)
तेल - 1 बड़ा चम्मच 
बारीक कटी हरी मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
बारीक कटा प्याज - 2 बड़े चम्मच
बारीक कटा टमाटर - 2 चम्मच
हल्दी - 1/2 छोटा चम्मच
नमक - 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच
जीरा पाऊडर - 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च - 1 छोटा चम्मच
अंडे - 2

(शेष सामग्री)
पाव - स्वादानुसार
कैचअप - स्वादानुसार
प्याज स्लाइस - स्वादानुसार
टमाटर स्लाइस - स्वादानुसार
काली मिर्च - स्वादानुसार
चीज़ स्लाइस - स्वादानुसार

विधिः-
(गार्लिक बटर के लिए)

1. सबसे पहले मध्यम आंच पर एक पैन में 30 ग्राम बटर गर्म करें। फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच लहसुन डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
2. इसे बाद पैन में 1 बड़ा चम्मच धनिया मिलाएं और बाद में इसे एक तरफ रख लें। 

(एग भुर्जी के लिए)
1. एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें। फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च, और 2 बड़े चम्मच प्याज डालकर भूनें।
2. इसके बाद इसमें  2 बड़े चम्मच टमाटर मिलाकर तब तक फ्राई करें, जब तक टमाटर नर्म न हो जाए।
3. अब इसमें 1/2 छोटा चम्मच हल्दी मिक्स करें।
4. फिर पैन में 1 छोटा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च, 1 छोटा चम्मच जीरा पाऊडर, 1 छोटा चम्मच काली मिर्च मिला लें।
5. बाद में इस मिश्रण में 2 अंडे डालकर 3 से 5  मिनट तक पकाएं।
6. पकने के बाद मिश्रण को बाउल में निकाल कर एक तरफ रख लें।  

(बाकी की तैयारी)
1. एक पाव लें और इसे बीच में से आधा काट लें। 
2. इसके बाद इसके अंदर कैचअप लगाकर प्याज और टमाटर स्लाइस रखें और ऊपर से थाेड़ी-सी काली मिर्च छिड़क दें।
3. अब इसमें बनाई हुई अंडे की भुर्जी और चीज़ स्लाइस रखकर कवर कर दें।
4. फिर इसे बेकिंग ट्रे पर रखें और गार्लिक बटर के मिश्रण को ब्रश के साथ इसके ऊपर लगाएं। 
5. अाेवन काे 350 डिग्री फारनेहाइट/180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें और बेकिंग ट्रे काे इसमें रखकर 5 मिनट तक बेक करें।
6. आपका चीज़ भुर्जी पाव स्लाइडर तैयार है। इसे सर्व करें। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News