29 APRMONDAY2024 5:24:25 AM
Nari

ये 5 योगासन रखेंगे हमेशा फिट, New Year पर बना लें Daily रुटीन का हिस्सा

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Jan, 2024 01:26 PM
ये 5 योगासन रखेंगे हमेशा फिट, New Year पर बना लें Daily रुटीन का हिस्सा

व्यस्त लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की आदतों के कारण कई तरह की बीमारियां शरीर को घेर रही हैं। ऐसे में खुद को तनाव फ्री रखने के लिए एक्सरसाइज करना जरुरी है। दिनभर में कुछ देर योगासन करके आप अपने शरीर को बिल्कुल स्वस्थ रख सकते हैं। दिनभर में कुछ देर योगाभ्यास करने से तन और मन हेल्दी रहता है। साथ ही सर्दियों में मांसपेशियों और ऐंठन से भी मुक्ति मिलती है। आज नए साल के मौके पर आपको कुछ ऐसे योगासन बताते हैं जिन्हें आप अपनी डेली रुटीन में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में.....

उत्तानासन 

पीठ में होने वाले दर्द और तनाव दूर करने के लिए यह आसन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर में लचीलापन बढ़ता है और ब्रेन तक ऑक्सीजन पहुंचने लगती है। इससे दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन नियमित बना रहता है।

PunjabKesari

आनंद बालासन 

शरीर में लचीलापन बढ़ाने के लिए यह आसन बेहद लाभकारी होता है। पीठ के बल किए जाने वाले इस योगासन की मदद से शरीर में हैप्पी हॉर्मोन रिलीज होते हैं जिससे तनाव और डिप्रेशन दूर होता है।  

वीरभद्रासन 

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप इस आसन को अपनी रुटीन में शामिल कर सकते हैं। इसे करने से शरीर में हैप्पी हॉर्मोन रिलीज होते है जिससे दिमाग शांत होता है। इसके अलावा यह गर्दन और साइटिका पेन की समस्या दूर करने में भी मदद करता है। 

PunjabKesari

अधोमुख श्वानासन मुद्रा 

मन को शांत बनाए रखने के लिए इस योगासन का अभ्यास करना बेहद लाभकारी होता है। इससे ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन नियमित होता है और एनर्जी लेवल भी स्वस्थ रहता है। शरीर को हेल्दी और तनाव मुक्त रखने के लिए सुबह उठकर इस योगासन को 1 मिनट के लिए 2-3 बार करें। इससे आपके बालों को भी मजबूती मिलती है।

बालासन 

यह एक बहुत ही आसान योगासन है। रोजाना इसे करने से तनाव से राहत मिलती है और नींद बेहतर होती है। इसके अलावा यह आसन करने से कूल्हों, जांघों और टखनों की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।  

PunjabKesari

Related News