27 JULSATURDAY2024 3:07:35 AM
Nari

Yami Gautam के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म...वेदों पर रखा ये खास नाम

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 20 May, 2024 12:23 PM
Yami Gautam के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म...वेदों पर रखा ये खास नाम

नारी डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस और खूबसूरत बाला यामी गौतम मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी यामी के पति और फिल्म प्रोड्यूसर आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर दी। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस और दोस्तों ने बधाई की तांता लगा दिया है। 

यामी के पति आदित्य ने शेयर की गुड न्यूज

पोस्ट करते हुए आदित्य ने कहा कि यामी  और आदित्य सुपर हैप्पी हैं। पोस्ट में आदित्य ने ये भी कहा कि उनके बेटे का जन्म अक्षय तृतीय के पवित्र दिन पर हुआ है। इस हिसाब से उनके बेटे का जन्म 10 दिन पहले, 10 मई को हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditya Dhar (@adityadharfilms)

वेदों से आधार पर रखा है कपल ने बेटे का नाम

बता दें, कपल ने अपने बेटे का नामकरण भी कर दिया। उन्होंने अपने राजकुमार का नाम भी बताया है इस पोस्ट में। कपल ने अपने बेटे का Vedavid रखा है। ये एक संस्कृत नाम है जो वेद और विद शब्द से मिलकर बना है। वेदविद् का मतलब होता है वेदों को जानने वाला। ये भगवान विष्णु का भी एक नाम है। इस पोस्ट को फैंस का खुब प्यार मिल रहा है।

PunjabKesari

साल 2021 में लिए थे 7 फेरे

आपको बता दें, यामी और धार की मुलाकात फिल्म ऊरी के सेट पर हुई थी। जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया और दोनों ने   साल 2021 की 4 जून को शादी कर ली । एक्ट्रेस ने अपने घर हिमाचल प्रदेश की सुंदर वादियों में ही बॉलीवुड की चमक-धमक से दूर शांति में 7 फेरे लिए थे। शादी के 3 साल बाद उन्होंने बेबी को वेलकम किया है। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में फिल्म Article 370  में नजर आईं थी और इस फिल्म को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

PunjabKesari

Related News