20 APRSATURDAY2024 3:06:05 PM
Nari

जापान की इस महिला के नाम है दुनिया की सबसे उम्रदराज इंसान होने का रिकॉर्ड

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 07 Jan, 2020 10:31 AM
जापान की इस महिला के नाम है दुनिया की सबसे उम्रदराज इंसान होने का रिकॉर्ड

दुनिया में सबसे लंबे बाल, दाढ़ी, सबसे अधिक समय तक गाना गाने के रिकॉर्ड आपने कई बार सुने होगें लेकिन दुनिया में एक महिला ने नया रिकॉर्ड बनाया है जो सबसे उम्रदराज जीवित इंसान का है। जी हां, जापान की केन तनाका ने दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित इंसान होने का रिकॉर्ड बनाया है और उन्होंने हाल ही में अपना 117 जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। 

 

केन का जन्म 2 जनवरी 1903 में हुई था। पिछले साल 9 मार्च को 116 साल पूरे होने पर इस महिला का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉडर्स में शामिल किया गया था। इससे पहले यह रिकॉर्ड जापान की चियो मियाको के नाम था। केन अपने भाई-बहनों में से 7 वें नंबर पर है। केन को बोर्ड गेम ऑथेलो बहुत ही पसंद वह उसमें इतनी एक्सपर्ट हो चुकी है कि शायद ही उन्हें कोई उसमें हरा पाता है। 

 

PunjabKesari

19 साल में हो गई थी शादी 

केन की 19 साल की उम्र में हिदेओ तनाका से शादी हो गई थी। उनके चार बच्चे है और उन्होंने 1 बच्चा गोद लिया। इस समय केन की 8 पोते और पोतियां है। वहीं द्वितीय विश्व युद्ध में केन के पति और उनके बड़े बेटे की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण किया। उस समय उन पर अपने काम के साथ परिवार को संभालने की भी पूरी जिम्मेदारी आ चुकी थी। 

PunjabKesari

कैंसर को भी दे चुकी है मात 

परिवार में आने वाली दिक्कतों का सामना करने के साथ केन मौत को भी हरा चुकी है। जी हां, केन कोलोरेक्टल कैंसर से ग्रस्त थी। इस कैंसर का सामना करने के बाद भी आज वह पूरी तरह से फिट है। केन सुबह 6 बजे उठ जाती है और रोज दोपहर को गणित जैसे विषय के बारे में पढ़ती हैं। 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News