06 MAYMONDAY2024 11:10:25 PM
Nari

महारानी एलिजाबेथ क्यों मनाती थी साल में दो जन्मदिन? जानिए इसके पीछे का कारण

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 Sep, 2022 11:42 AM
महारानी एलिजाबेथ क्यों मनाती थी साल में दो जन्मदिन? जानिए इसके पीछे का कारण

ब्रिटेन पर लंबे समय से राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की गुरुवार को मृत्यु हो गई है। एलिजाबेथ 96 साल की थी। उन्होंने कम से कम 7 दशकों तक ब्रिटेन पर राज किया था। महारानी का निधन स्कॉटलैंड के बालमेरल कैसल में हुआ। महारानी की मृत्यु के बाद उनके बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स को राजा के रुप में चुना गया है। एलिजाबेथ ने 2 जून, 1953 में राजगद्दी संभाली थी। जिसके बाद वह ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के साथ कॉमनवेल्थ देशों की महारानी भी बनी थी। महारानी बनने के साथ ही उन्हें एक नया अधिकार मिला। क्वीन को साल में दो बार जन्मदिन मनाने का अधिकार मिला। तो चलिए आपको बताते हैं महारानी साल में दो जन्मदिन क्यों मनाती थी...

अप्रैल में जन्मी थी महारानी 

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का वास्तविक जन्मदिन 21 अप्रैल को मनाया जाता था, परंतु ऐसा माना जाता है कि ब्रिटेन में ताजपोशी के बाद राजगद्दी संभालने वाले राजा या रानी के दूसरे जन्मदिन का एक खास महत्व होता है। दूसरी बार मनाया जाने वाला जन्मदिन आधिकारिक होता है। इस दूसरे जन्मदिन को मनाने के लिए एक खास दिन तय किया जाता है जब कई बड़े सेलिब्रेशन के साथ सलाना रुप से परेड की जाती है। महारानी का जन्मदिन अप्रैल में होता था लेकिन उनका दूसरा जन्मदिन जून के महीने में मनाया जाता था। वहां के हिसाब से इस महीने को अच्छा मौसम माना जाता था। 

PunjabKesari

कैसे हुई थी आधिकारिक रुप से जन्मदिन मनाने की शुरुआत

आधिकारिक रुप से जन्मदिन मनाने की शुरुआत 1748 में किंग जॉर्ज द्वितीय की घोषणा के बाद की गई थी। किंग जॉर्ज ने कहा था कि राजघराने के किसी भी राजकुमार या फिर राजगद्दी को संभालने वाले व्यक्ति के जन्मदिन पर बड़ा उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दिन परेड का भी आयोजन किया जाएगा। इसी कथन के अनुसार जब एडबर्ड ने राजगद्दी संभाली तो कई बड़े आयोजन भी किए गए थे। वार्षिक परेड का आयोजन किया गया था। एडबर्ड का जन्मदिन भी मनाने का एक कारण था। एडबर्ड का जन्मदिन पहले नवंबर के महीने में मनाया जाता था, लेकिन उस समय बहुत ही ठंड पड़ती थी, इसलिए उनका आधिकारिक रुप से जन्मदिन मनाने के लिए 17 जून का दिन तय किया गया था। ब्रिटेन में मौसम हल्का गर्म भी रहता है। इसी प्रकार राजगद्दी संभालने वाले राजा या रानी 17 जून के दिन अपना आधिकारिक जन्मदिन मनाते थे। इसलिए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 21 अप्रैल के जन्म अपना मूल जन्मदिन मनाती थी, जिसमें सिर्फ राजपरिवार शामिल होता था और 17 जून को महारानी का जन्मदिन बड़े स्तर पर मनाया जाता था। इसमें मुख्य रुप से परेड का आयोजन किया जाता था। परेड में पूरे देश की जनता शामिल होती थी। 

PunjabKesari

इतना भव्य होता था महारानी का आधिकारिक जन्मदिन 

ब्रिटेन के किसी भी राजा या रानी के लिए उनका आधिकारिक जन्मदिन बहुत ही खास होता है। यह जन्मदिन एक भव्य अंदाज में मनाया जाता है। इस जन्मदिन के मौके पर 14 बड़े अधिकारी, 200 घोड़े और कई सारे जवान भी शामिल होते हैं। इस मौके पर कम से कम 400 संगीतकार इकट्ठे होते हैं। संगीत के माध्यम से वह दिन को और भी ज्यादा खास बनाते हैं। आधिकारिक जन्मदिन पर परेड भी होते है जो महारानी के निवास बकिंघम पैलेस से शुरु होती थी। यह परेड पूरे शहर का चक्कर लगाकर वापस लौटती है। इसे 'ट्रूपिंग द कलर' कहा जाता है। 

PunjabKesari

 

Related News