19 APRFRIDAY2024 4:24:26 PM
Nari

शादी से क्यों दूर भागती हैं आज की लड़कियां?

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Jul, 2020 11:11 AM
शादी से क्यों दूर भागती हैं आज की लड़कियां?

आज का समय पहले से बहुत अलग है। आज शादी के मामले में लोगों की सोच बहुत बदल गई हैं। जहां पहले लड़कियों पर जल्दी शादी करने के लिए दबाव डाला जाता था। वहीं आज नए जमाने की सोच रखते हुए सभी की इसको लेकर विचार बदल गए है। बात अगर हम मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के रिलेशनशिप की करें तो पहले अनुष्का शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार नहीं थी। ऐसे में उन्होंने विराट द्वारा बार-बार प्रपोज करने पर भी हां नहीं जताई थी। असल में हर लड़की के मन में शादी को लेकर कुछ परेशानियां रहती है। ऐेसे में वे जल्दी रिश्ते में पड़ना नहीं चाहती है। तो चलिए जानते है शादी को लेकर क्या कहती हैं लड़कियों की सोच...

nari,PunjabKesari

पढ़ाई जरूरी

पेरेंट्स के स्पोर्स से लड़कियों को भी अपने बेहतर भविष्य को लेकर सजग हो गई हैं। ऐसे में वे अच्छे से पढ़ाई पूरी कर अपने सपनों को सच करने की ओर ध्यान देना सही समझ रही हैं। वे अब शादी से ज्यादा इंडिपेंडेंट हो अपने करियर को लेकर मेहनत करने लगी हैं। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना उनकी पहली प्रायॉरिटी बन गया हैं। 

शादी के बाद जिम्मेदारियों का बढ़ना

आज भी शादी के बाद घर को अच्छे से संभालने के लिए बहू पर जोर डाला जाता है। माना कि एक औरत घर को अच्छे से संभालने में सक्षम होती है। मगर घर की सारी जिम्मेदरियां बहू पर ही डाल देना सही नहीं हैं। ऐसे में जॉब के साथ घर को संभालने, ससुराल, मायके, पति, बच्चे और रिश्तेदारों से जुड़ी जिम्मेदारियों को निभाने में लड़कियों पर बहुत ही बोझ सा बन जाता है। इस वजह से लड़कियां शादी करने से भागती हैं। 

nari,PunjabKesari

माता-पिता की बदली सोच

पहले जमाने में जहां माता-पिता द्वारा लड़कियों पर शादी को लेकर प्रेशर डाला जाता है। मगर अब वे अपनी बेटी को अपने शादी से जुड़े फैसलों को लेने के लिए कहते हैं। आज के पेरेंट्स भी अपने बेटी को उसके पैरों पर खड़े होने के बारे में ज्यादा सोचते हैं। इसलिए अब लड़कियां भी अपनी शादी से ज्यादा अपने बेहतर भविष्य की ओर ध्यान देने लगी हैं। 

करियर से समझौता करने का डर

हमेशा से शादी के बाद घर-परिवार, बच्चों संभालने के लिए लड़की को ही अपना करियर से समझौता करना पड़ता हैं। इसतरह वह पहले की तरह अपने ऑफिस में अच्छे से काम नही कर पाती है। इसतरह उन्हें करियर में सफलता मिलने की जगह उनकी ग्रोथ रूक जाती हैं। वहीं कहीं जगह पर ससुराल वाले शादी के बाद बहू को छोड़ने के लिए ही जोर डालते है। ऐसेे में शादी के बाद अपनी जॉब को छोड़ने के डर से लड़कियां शादी करने से कतराती हैं। 

अच्छे पार्टनर की तलाश 

शादी के बाद लड़के की तुलना में लड़कियों की जिंदगी में ज्यादा बदलाव आता हैं। ऐसे में हर लड़की अपने लिए ऐसे पति की ही तलाश में रहती है जो हर काम में उसका साथ दें। मगर बहुत से लड़के सपोर्टिव पार्टनर नहीं बन पाते है। वे घर से लेकर बच्चों तक सभी चीजों को संभालना पत्नि का फर्ज समझते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आज भी लड़कों को घर का काम न सिखाकर बल्कि यह समझाया जाता है कि उनकी पत्नि ही घर संभालेगी। मगर आज के जमाने की लड़कियां इंडिपेंडेंट और खुले विचारों की होने से ऐसे जीवनसाथी को चुनना पसंद करती है जो हर काम में उनका साथ थे। 


 

Related News