03 MAYFRIDAY2024 5:33:40 AM
Nari

ब्रोकली या फूलगोभी, सेहत के लिए कौन सी सब्जी फायदेमंद?

  • Edited By palak,
  • Updated: 20 Jan, 2024 10:24 AM
ब्रोकली या फूलगोभी, सेहत के लिए कौन सी सब्जी फायदेमंद?

ब्रोकली और फूलगोभी यह दोनों ही क्रूसिफेरस सब्जियों में आती हैं। इन दोनों ही सब्जियां में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ब्रोकली जो अपने हरे फूलों के लिए जानी जाती है। यह पोषक तत्वों का पावरहाउस होती है इसमें विटामिन-सी, के, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। वहीं फूलगोभी में फाइबर, विटामिन-सी और के अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। इसके अलावा फूलगोभी में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रॉप्टीज भी पाई जाती हैं, लेकिन दोनों में से स्वास्थ्य के लिए कौन सी फायदेमंद है आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताएंगे। आइए जानते हैं... 

ब्रोकली 

हरे फूलों से बनी इस क्रूसीफेरस सब्जी में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें जरुरी विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। इसके अलावा ब्रोकली में मौजूद इम्यूनिटी मजबूत बनाने और विटामिन-के हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए जरुरी माना जाता है। इसके अलावा इसमें फाइबर पाया जाता है जो पाचन को स्वस्थ रखे में मदद करता है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) के अनुसार, एक कप ब्रोकली में कैल्शियम 3% से 3.5%, विटामिन-सी 45-54% और विटामिन-के 64-86% मौजूद होता है। इसके अलावा ब्रोकली में कई सारे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जैसे कि सल्फोराफेन जो सूजन को कम करने और ऑक्सीडेटिव तनाव का कम करने में मदद करते हैं। कई शोधों से पता चलता है कि ब्रोकली के नियमित सेवन से कैंसर को ठीक करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

फूलगोभी

फूलगोभी में कई सारे जरुरी विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा विटामिन-के रक्त के थक्के और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरुरी माना जाता है। यूएसडीए की मानें तो फूलगोभी में कोलाइन पाया जाता है जो नींद, मांसपेशियां मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा विटामिन-बी, मैग्नीशियम, मैग्नींज, पौटेशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। फूलगोभी में ग्लूकोसाइनोलेट्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं। फूलगोभी का सेवन करने से हार्ट हेल्दी और कैंसर से लड़ने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

कौन है ज्यादा फायदेमंद?  

एक कप ब्रोकली में कैलोरीज - 30, प्रोटीन- 2ग्राम, फैट - 0ग्राम, कार्बोहाइड्रेट - 6ग्राम, शुगर - 2ग्राम, फाइबर - 2 ग्राम, सोडियम - 29 मिलीग्राम पाया जाता है। वहीं फूलगोभी में कैलोरीज - 27, प्रोटीन- 2ग्राम, फैट- 0ग्राम, कार्बोहाइड्रेट-5 ग्राम, शुगर - 2ग्राम, फाइबर -2ग्राम, सोडियम -32मिलीग्राम पाया जाता है। दोनों ही अपने अलग-अलग पोषक तत्वों और स्वाद के लिए जानी जाती है। पोषक तत्वों के हिसाब से दोनों ही स्वास्थ्य को कई सारे फायदे देती हैं। ब्रोकली में यहां विटामिन-सी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। वहीं इसमें विटामिन-के, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। इसमें सल्फोराफेन भी पाया जाता है जो एंटीकैंसर तत्व है और कैंसर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। फूलगोभी में विटामिन-सी थोड़ा कम और फाइबर, विटामिन-के और कोलीन जैसे न्यूट्रिएंट पाए जाते हैं जो मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। फूलगोभी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी तत्व भी मौजूद होते हैं। 

PunjabKesari

Related News