26 APRFRIDAY2024 6:26:27 PM
Nari

सही तरीके से करें वॉक, तभी घटेगा एक्स्ट्रा वजन

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 22 Feb, 2020 11:18 AM
सही तरीके से करें वॉक, तभी घटेगा एक्स्ट्रा वजन

आज के समय में सभी अपनी सेहत को लेकर काफी कॉन्शियस है। ऐसे में उनकी सबसे मुख्य परेशानी है बढ़ा हुआ वजन जिसे कम करने के लिए लोग अलग-अलग चीजों को अपना रहें है। इसे कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी भी है नहीं तो कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ता है। वैसे तो वजन कम करने के लिए लोग जिम, एक्सरसाइज, योगा, वॉक आदि कई चीजों को करते है। मगर एक रिसर्च के अनुसार रोजाना वॉक करने से भी वजन कम करने में कुछ खास फर्क नहीं पड़ता। उनके मुताबिक सिर्फ चलने मात्र से ही जल्दी से वजन कम नहीं हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते है किस ढंग से सही तरीके से वजन घटाया जा सकता है।  

15 हजार स्टेप्स चलना भी नहीं है काफी

एक रिसर्च के मुताबिक अनुसार डेली 10 से 15 हजार कदम चलने से भी वेट लॉस नहीं होता है। इसके साथ ही 120 विद्यार्थियों को हफ्ते में 6 दिन 15 हजार स्टेप्स चलने को कहा गया। 6 महीने बाद यह पाया गया कि सामान्य वॉक से ज्यादा भी कोई व्यक्ति चलता है तो भी उसका वजन आसानी से नहीं घटता। इतने समय के लिए रोजाना वॉक करने के बाद भी उन विद्यार्थियों का वजन कम होने की जगह बढ़ता दिखाई दिया। 

Image result for morning Walking girl pic,nari

 

वॉक करने का सही तरीका

अगर आप सही ढंग से वजन को कम करना चाहते है तो आपको रोजाना सुबह और शाम को वॉक करना चाहिए। इसके लिए सुबह और शाम को 45-45 मिनट तक सैर करें। इसके लिए अपने हाथों को अच्छे से हिलाते हुए तेजी से चलें। खाने में जंक फूड की जगह घर का बना सिंपल और पौष्टिक आहार लें। 
 

वॉकिंग के होते हैं ये फायदे

एक्सपर्ट्स की मानें तो सिर्फ एक्सरसाइज करने से वजन कम नहीं होता है। इसके अलावा टहलने के कई और भी फायदे मिलते हैं जिससे शारीरिक एक्टिविटीज बढ़ती हैं। इसके साथ ही आप अपने फ्री टाइम का बेहतर ढंग से प्रयोग कर सकते है। वजन कम हो चाहे न पर रोजाना वॉक करने से आपके शरीर में एनर्जी देखने को मिलेगा। इसके अलावा, एक रिसर्च के अनुसार ज्यादा चलने वाले लोगों की उम्र दूसरों की तुलना में ज्यादा होती है।

Image result for morning Walking girl pic,nari

वजन घटाने में कारगर हैं ये आहार

इसके अलावा अपनी डेली डेइट का अच्छे से ध्यान रखने से भी वजन कम करने में मदद मिलती है। खाने में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो पचने में आसान हो। बीन्स में पाए जाने वाले तत्व डाइजेस्टिव हार्मोंस को दो गुना तक बढ़ाने का काम करते है इसके साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रहता है। वहीं, नाशपाती का सेवन करने से ये वजन बढ़ने से रोकता हैं। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से वजन बढ़ने के चांचिस ज्यादा होते है। ऐसे में इसे नियंत्रण में रखने के लिए दालचीनी, हरी-सब्जियां और फलों का सेवन करें। इन्हें खाने से अनचाही कैलरी को दूर करने में मदद मिलती है। 

Image result for green vegetables eating girl pic,nari

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News