26 APRFRIDAY2024 6:05:30 PM
Nari

दुनिया को अलविदा कह गए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर वाजिद खान!

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 01 Jun, 2020 09:19 AM
दुनिया को अलविदा कह गए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर वाजिद खान!

इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन के बाद अब बॉलीवुड को एक और झटका लगा है। बॉलीवुड से एक और दुखद खबर सामने आई है, मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया है। रविवार देर रात उनके निधन की खबर मिलते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वाजिद खान फिल्म इंडस्ट्री में साजिद-वाजिद की जोड़ी के नाम से मशहूर थे। 

PunjabKesari
लंबे समय से थे बीमार

खबरों की माने तो वाजिद लंबे समय से ही बीमारी चल रहे थे। उन्हें किडनी की बीमारी थी। वाजिद खान को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। खबरें ये भी हैं कि कुछ महीने पहले ही उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी, लगातार बीमार चलने के कारण उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। 

PunjabKesari

जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए 

सूत्रों की माने तो वाजिद खान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। रविवार शाम को उनकी हालत और बिगड़ गई। वाजिद खान को डॉक्टर ने बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वो हार गए और दुनिया को अलविदा कह गए।

सिंगर-कंपोजर सलीम मर्चेंट हैं बेहद दुखी

 सिंगर-कंपोजर सलीम मर्चेंट ने वाजिद के निधन की वजह कोरोना वायरस इंफेक्शन बताया। सलीम ने कहा, 'तकरीबन 6 महीने पहले वाजिद को किडनी की समस्या हुई थी और फिर उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उसके बाद से उनकी इम्युनिटी काफी कम हो गयी थी। जहां तक मुझे पता है पहले वाजिद को गले का इंफेक्शन हुआ और फिर उन्हें कोरोना वायरस होने की खबर आई। इम्युनिटी लेवल डाउन होने की वजह से ही उन्हें कोरोना वायरस हुआ था।'


शोक में डूबा पूरा बॉलीवुड 

 

सलीम मर्चेंट ने ट्वीट किया, 'साजिद-वाजिद की जोड़ी के मेरे भाई वाजिद के निधन की खबर से परेशान हूं। अल्लाह उनके परिवार को ताकत दे...वाजिद भाई आप बहुत जल्दी चले गए। यह हमारी बिरादरी के लिए एक बड़ा नुकसान है। मैं हैरान और टूट गया हूं। 

वहीं फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वाजिद खान के निधन पर शोक जताया है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, दुखद समाचार..एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी। हमेशा मुस्कुराते रहते थे, बहुत जल्द चले गए।  उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना। आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त।

वहीं अभिनेता वरुण धवन ने भी अपने ट्विटर एकाउंट पर वाजिद की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो डेविड धवन के साथ नजर आ रहे हैं और इस तस्वीर के साथ वरुण धवन ने लिखा- 'मैं ये खबर सुनकर सदमे में हूं... वाजिद भाई मेरे और मेरे परिवार के बेहद करीबी थे... वो एक बेहद पॉजिटिव इंसान थे। हम आपको याद करेंगे और आपके संगीत के लिए धन्यवाद'.

Related News