20 APRSATURDAY2024 1:30:01 AM
Nari

एक्टर विवेक ओबेरॉय के घर बेंगलुरु पुलिस ने मारा छापा, ड्रग्स से जुड़ा है मामला

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 15 Oct, 2020 03:04 PM
एक्टर विवेक ओबेरॉय के घर बेंगलुरु पुलिस ने मारा छापा, ड्रग्स से जुड़ा है मामला

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर विवेक ओबेरॉय के घर हाल ही में बेंगलुरु सिटी पुलिस के केंद्रीय अपराध ब्यूरो ने छापे मारी की है। खबरों की मानें तो बेंगलुरू पुलिस विवेक के घर आज दोपहर को पहुंची। छापेमारी विवेक ओबेरॉय के मुंबई स्थित घर पर हुई है। दरअसल यह सारा मामला विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अलवा के साथ जुड़ा है और पुलिस ने उन्हीं की जांच के लिए विवेक के घर पर छापेमारी की है। 

PunjabKesari

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो एक पुलिस अधिकारी ने बताया ,' विवेक के साले आदित्य अलवा फरार है और पुलिस को यह खबर मिली कि वह विवेक के घर में छुपे हुए हैं इसलिए उन्हें ढूंढने के लिए पुलिस ने छापेमारी की है। इस केस की जांच के लिए अदालत का वारंट लेकर क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई में उनके घर गई। हालांकि पुलिस को शक था कि कहीं आदित्य अपने जीजा यानि विवेक के घर पर छिपे हो सकते हैं। 

क्या है मामला?

PunjabKesari

आपको बता दें कि आदित्य अल्वा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अलवा के बेटे हैं और खबरों की मानें तो उनपर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है। आपको बता दें कि कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में उनको सैंडलवुड के नाम से जाना जाता है। वहीं कर्नाटक पुलिस इस मामले में रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी को गिरफ्तार कर चुकी हैं। लेकिन आदित्य अभी तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। 

Related News