03 MAYFRIDAY2024 5:05:13 AM
Nari

सिर्फ ये एक पौधा खोल देगा आपकी किस्मत, घर में नहीं रहेगी पैसे की कमी

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Aug, 2022 04:29 PM
सिर्फ ये एक पौधा खोल देगा आपकी किस्मत, घर में नहीं रहेगी पैसे की कमी

घर में लगे पेड़-पौधे सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ घर का वास्तु दोष भी दूर करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, सावन और भादो महीने में पौधे लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। वहीं दूसरी ओर हिंदू धर्म में कुछ पौधों को बहुत ही शुभ और पूजनीय माना जाता है। इन पौधे में पीपल, तुलसी, वट, केले जैसे पौधे शामिल हैं। यह पौधे व्यक्ति के जीवन से कई तरह के वास्तु दोष दूर करते हैं। वास्तु शास्त्रों के अनुसार, एक पौधा ऐसा भी है जो आपके घर में पैसे की कमी नहीं होने देता। यह पौधा मयूरशिखा का होता है। तो चलिए आपको बताते हैं इस पौधे से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स...

PunjabKesari

पैसे की समस्या करे दूर 

यह पौधा मोर के शिखाओं के समान दिखता है। इस पौधे को मोरग भी कहते हैं। अंग्रेजी में मयूरशिखा के पौधे को पीकॉक्स टेल कहते हैं। मयूरशिखा का पौधा घर में लगाने से दरिद्रता दूर होती है। इस पौधे को घर में लगाने से धन संबंधी समस्याओं से भी आपको छुटकारा मिलता है। 

PunjabKesari

लाता है पॉजिटिव एनर्जी 

मयूर शिखा का पौधा आपके घर में पॉजिटिविटी लेकर आता है। यह घर का वास्तु दोष भी दूर करता है। इस पौधे के साथ घर की सुंदरता में भी चार-चांद लग जाते हैं। नेगेटिव एनर्जी का यह पौधा नाश करता है। घर में पॉजिटिव एनर्जी भी लेकर आता है। 

पितृदोष करता है दूर 

यदि आपकी कुंडली में किसी भी तरह का पितृदोष है तो आप अपने घर में यह पौधा लगा सकते हैं। इस पौधे को लगाने से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है। घर परिवार में खुशी आती है। इसके अलावा यदि आपको किसी भी तरह का मानसिक तनाव है तो उससे भी राहत मिलती है। 

PunjabKesari

बुरी शक्तियों को करता है खत्म 

वास्तु शास्त्रों के मुताबिक, मयूरशिखा का पौधा आपके घर से बुरी शक्तियों का भी नाश करता है। इस पौधे को प्रवेश द्वार पर लगाने से घर की नेगेटिव और बुरी शक्तियां भी चली जाती हैं। इसके अलावा घर के सदस्यों का स्वास्थ्य भी इस पौधे को लगाने से अच्छा रहता है। 

औषधियों गुणों से होता है भरपूर 

मयूरशिखा के पौधे में औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। आयुर्वेद में इस पौधे का इस्तेमाल भी किया जाता है। यह पौधा कफ, डायबिटीज, सर्दी, एसिडिटी जैसी समस्याओं के इलाज में भी फायदेमंद माना जाता है। 


 

Related News