03 MAYFRIDAY2024 7:20:37 PM
Nari

सूखी तुलसी के पत्ते बदल सकते हैं आपकी किस्मत, दूर होगी पैसे संबंधी दिक्कतें

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Nov, 2022 06:22 PM
सूखी तुलसी के पत्ते बदल सकते हैं आपकी किस्मत, दूर होगी पैसे संबंधी दिक्कतें

हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही खास महत्व दिया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है। सिर्फ तुलसी ही नहीं उसकी पत्तियां भी बहुत ही लाभकारी मानी जाती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी की पत्तियां  भगवान विष्णु को अर्पित करने से पूजा खत्म होती है। तुलसी की पत्तियां कभी भी बासी नहीं मानी जाती। इसकी पत्तियों से आप जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा भी पा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं तुलसी की पत्तियों का महत्व... 

भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को करें अर्पित 

भगवान विष्णु के अलावा श्री कृष्ण को भी तुलसी की पत्तियों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। आप तुलसी की पत्तियों को 15 दिनों तक रख सकते हैं। यह कभी भी बासी नहीं होती। आप इन्हें इतने दिनों तक घर में रख सकते हैं। 

PunjabKesari

लड्डू गोपाल के स्नान में करें इस्तेमाल 

भगवान श्रीकृष्ण को विष्णु का ही रुप माना जाता है। श्रीकृष्ण के बाल रुप की भी बहुत से लोग पूजा करते हैं। माना जाता है कि तुलसी की सूखी पत्तियों से लड्डू गोपाल का यदि स्नान करवाया जाए तो वह प्रसन्न होते हैं। इससे आपको जीवन में सुख-समृद्धि भी मिलती है। 

दूर होगा घर का वास्तु दोष 

यदि आपके घर में वास्तु दोष है या नेगेटिव एनर्जी है तो आप इसे दूर करने के लिए तुलसी के सूखे पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक लोटे में तुलसी के पत्तों और गंगाजल डालकर घर में रखें। इसके बाद पूरे घर में इस पानी को छिड़क दें। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी खत्म होगी। 

PunjabKesari

मजबूत होगी आर्थिक स्थिति 

यदि आपको पैसे संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो तुलसी की सुखी पत्तियों को लाल रंग के कपड़े में लपेंटे। इसके बाद इन पत्तों को अपनी तिजोरी में रख दें। इससे आप पर मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। साथ ही कभी भी जीवन में पैसे की कमी नहीं होगी। 

PunjabKesari
 

Related News