26 APRFRIDAY2024 6:22:17 AM
Nari

बच्चे के निकल रहे हैं दांत तो उनके दर्द को कम करेंगे ये 4 उपाय

  • Edited By Meenu bala,
  • Updated: 05 Jul, 2018 11:36 AM
बच्चे के निकल रहे हैं दांत तो उनके दर्द को कम करेंगे ये 4 उपाय

बच्चे के जन्म के 6 से 8 महीने के बीच दांत निकलने शुरू हो जाते हैं। यह समय बच्चों के लिए बहुत तकलीफ भरा होता है। बच्चे को दांत निकलने के दौरान उसका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है और वह जिद्द करने लगता है। इन बच्चों को कई तरह की हैल्थ प्रॉब्लम झेलनी पड़ती है। ऐसे में पेरेंट्स को बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। आज हम आपको ऐसे उपाय बताएंगे, जिसे इस्तेमाल करके आप बच्चों की तकलीफ को कम कर सकते हैं। 

बच्चों के दांत निकलने पर होती है ये तकलीफें
1. ज्यादातर इस टाइम पीरियड में  बच्चों को दस्त और उल्टी की समस्या होती है। इसके अलावा कुछ बच्चों को पेट दर्द और कब्ज की समस्या होती है।

2. इन दिनों बच्चे काफी कमजोर हो जाते हैं।

3. दांत निकलने के दौरान बच्चों के मसूढ़ों में खुजली और सूजन होने लगती है। इसके अलावा बच्चे के मसूढ़े सख्त हो जाते हैं।

4. कुछ बच्चों को इन दिनों बुखार भी हो जाता है। अगर बच्चों की इन समस्याओं को तरफ ध्यान न दिया जाए तो उन्हें इंफैक्शन होने का खतरा बना रहता है।


 बच्चे की तकलीफ कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय
1. बच्चे की तकलीफ कम करने के लिए उसे नैचुरल टीथर चबाने के लिए दें। इससे बच्चे का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा।

2. बच्चे को चबाने के लिए गाजर, खीरा और चुकंदर का टुकड़ा अच्छी तरह धोकर दें। इसके अलावा आप बच्चे को बिस्किट भी दे सकते हैं। 

3. बच्चे के मसूढ़ों की हल्के हाथों से मसाज करें या फिर उंगली के साथ मसूढ़ों को  हल्का-हल्का दबाएं।

4. तुलसी के पत्तों का रस और शहद मिक्स करके बच्चे के मसूढ़ों पर लगाएं।


बच्चे को इन दिनों हैल्दी रखने के लिए ऐसा डाइट प्लान
1. डॉक्टर की सलाह से बच्चे को केला, ऑरेंज जूस, उबाल कर सेब खिलाएं। इसके अलावा आप बच्चे को दाल का पानी और खिचड़ी भी दे सकते हैं।

2. दांतों का दर्द कम करने के लिए आप बच्चे को अंगूर का रस भी पिला सकती है। इससे बच्चे के दांत स्वस्थ और मजबूत होगें।

3. बच्चे को तुलसी के पत्तों का रस और शहद मिला कर चटाएं। इससे भी बच्चे को काफी राहत मिलेगी।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News