18 APRTHURSDAY2024 10:09:36 PM
Nari

शादी के बंधन में बंधी 'कुंडली भाग्य' की प्रीता, दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप पहुंचा दुल्हा

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 17 Nov, 2021 11:53 AM
शादी के बंधन में बंधी 'कुंडली भाग्य' की प्रीता, दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप पहुंचा दुल्हा

टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' फेम प्रीता यानि एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या 16 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने दिल्ली में नेवी अफसर राहुल के साथ सात फेरे लिए। श्रद्धा आर्या की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस बीच उनके पति की भी पहली झलक देखने को मिली। जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

PunjabKesari

वहीं अगर बात करें श्रद्धा आर्या की लुक की तो एक्ट्रेस ने मैरून और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी मांग टीका, चूड़ा और कलीरों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। 

PunjabKesari

वहीं उनके दुल्हे राजा ने ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनी थी जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

अपनी शादी में श्रद्धा बेहद खुश और एक्साइटेड दिखाई दी। फैंस उनके लुक से लेकर उनकी तस्वीरों की खूब तारीफ कर रहे हैं और उन्हें नई जिंदगी शुरू करने की बधाई भी दे रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

आपको बता दें राहुल शर्मा दिल्ली के रहने वाले हैं। वह भारतीय नौसेना में एक ऑफिसर हैं। जिस तरह श्रद्धा अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं इसके उल्ट राहुल सोशल मीडिया और शोबिज से दूर रहते हैं। दोनों की अरेंज मैरिज है जो प्यार में बदल गई। 

Related News