25 APRTHURSDAY2024 2:10:16 AM
Nari

इस बार इटली में बिताएं मानसून की छुट्टियां, स्वादिष्ट खाने के साथ इन जगहों की भी करें सैंर

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Jun, 2022 05:35 PM
इस बार इटली में बिताएं मानसून की छुट्टियां, स्वादिष्ट खाने के साथ इन जगहों की भी करें सैंर

ट्रेवलिंग एक ऐसा अनुभव है, जिसे हर कोई महसूस करना चाहता है। समय मिलते ही सब अपनी मनपसंदीदा जगहों पर घूमने के लिए जाते हैं। लेकिन बात यहां पर आकर रुक जाती है कि ऐसी कौन सी जगह वेकेशन्स के लिए अच्छी रहेगी। अगर आप इस बार भारत से बाहर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इटली आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होगा। इटली के शानदार और ऐतिहासिक स्मारक, खूबसूरत कलाकृतियां और अभूतपूर्व आर्किटेक्चर आपका दिल मोह लेंगे। तो चलिए बताते हैं कि आप इटली में किन जगहों की सैर कर सकते हैं। 

कोलोसियम रोम 

आप रोम में मौजूद कोलोसियम रोम अखाड़े में घूमने जा सकते हैं। इस अखाड़े का निर्माण फ्लेवियन के राजा वेस्पसीयन ने 72 सदी में शुरु किया था। राजा वेस्पीयन के द्वारा शरु किए गए इस अखाड़े का पूरा उनके पुत्र टाइटस ने 80वीं सदी में किया था। इस अखाड़े में 50,000 से भी ज्यादा पर्यटक एक साथ प्रदर्शन देख सकते हैं। इस इमारत में प्रवेश करने के लिए 80 द्वार बनाए गए हैं। 

PunjabKesari

ग्रांड कैनाल वेनिस 

अगर आप अपने पार्टनर के साथ पहली बार घूमने जा रहे हैं तो आप  ग्रांड कैनाल वेनिस में जा सकते हैं। यह इटली के बहुत ही खास पर्यटनों स्थलों में से एक है। यहां पर ग्रैंड कैनाल नाम का एक जलमार्ग है जिसके कारण  इस शहर को 'द सिटी ऑफ वाटर' के नाम से जाना जाता है। 

PunjabKesari

पियाजा डेल केम्पो सिएना

अपनी सुंदरता के कारण पियाजा डेल केम्पो पूरी दुनिया में मशहूर है। यह इटली के सिएना में स्थित है। टक्सनी के ऐतिहासिक केंद्र के रुप में भी इस जगह को पहचाना जाता है। आप यहां पर घुड़ सवारी का मजा ले सकते हैं। यह घुड़ स्वारी साल में दो बार यहां पर आयोजित की जाती है। 

PunjabKesari

पॉम्पी 

यह शहर इटली के दक्षिण पूर्व दिशा में स्थित है। यह शहर सालों साल पहले हुए ज्वालामुखी विस्पोट के कारण यह शहर एक खंडहर के रुप में बदल गया था। इस विस्फोट के कारण सारा शहर राख में  दब गया था। हर साल इस शहर में 25 लाख से भी ज्यादा पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। 

PunjabKesari

पासिटानो 

यह इटली का एक छोटा सा शहर है। यह छोटा सा शहर पहाड़ी क्षेत्र में अमाल्फी के तट पर स्थित है। यहां की सुंदरता आप कई ट्रैवल किताबों में पढ़ सकते हैं। पासिटानो पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। कई पर्यटक इसकी खूबसूरती का आनंद उठाने के लिए हर साल यहां पर घूमने के लिए जाते हैं। 

PunjabKesari

इटली का स्वादिष्ट खाना 

खाना हर किसी की जगह का बहुत ही स्वादिष्ट होता है। आप इटली का स्वादिष्ट खाना चख सकते हैं। पिज्जा, बॉटर्गा, लासागना, फियोरेंटिना स्टेक, रिबोलिटा, पोलेंटा, ओसेबुको, रिसोट्टो, कार्बोनारा, ट्रूफल्स जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा उठा सकते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News