08 SEPSUNDAY2024 5:06:01 AM
Nari

ब्यूटी के मामले में Priyanka के ये तीन घरेलू Face Masks होंगे आपके लिए फायदेमंद!

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 18 Jul, 2024 01:06 PM
ब्यूटी के मामले में Priyanka के ये तीन घरेलू Face Masks होंगे आपके लिए फायदेमंद!

नारी डेस्क: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती के राज़ के बारे में हर कोई जानना चाहता है। प्रियंका कई बार वीडियो के माध्यम से अपने ब्यूटी प्लान्स का खुलासा करती रहती हैं। उन्होंने एक वीडियो में बताया था कि वे खुद घर पर बनाए जाने वाले तीन फेस मास्क का उपयोग करती हैं, जिन्हें उन्होंने अपनी मां और दादी से सीखा है। इन मास्क्स में नेचुरल सामग्रीयों का प्रयोग किया गया है और इन्हें बनाने के लिए आम घरेलू सामग्री उपलब्ध होती है। चलिए आपको उनके ये ब्यूटी सीक्रेट के बारे में आपको बताते हैं। 

1. लिप स्क्रब

इसके लिए एक कटोरे में एक चुटकी नमक, एक बूंद शुद्ध ग्लिसरीन और गुलाबजल की कुछ बूंदें मिलाएं। इस मिश्रण को होंठों पर सर्कुलर मोशन में रगड़ें और फिर धो लें। इससे होंठ नर्म, मुलायम और सुंदर बनते हैं।

PunjabKesari

2. बॉडी स्क्रब

इसे बनाने के लिए एक कप चने का आटा, नींबू के रस की कुछ बूंदें, प्लेन दही, चंदन पाउडर, हल्दी पाउडर, और लो-फैट मिल्क या व्होल मिल्क मिलाएं। इस पेस्ट को शरीर पर लगाएं, सूखने के बाद स्क्रब कर धो लें।

PunjabKesari

3. स्कैल्प ट्रीटमेंट मास्क

इसके लिए दही, शहद, और अंडे को अच्छी तरह से मिलाएं। इसे स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट तक रखें, फिर गर्म पानी और शैंपू से धो लें। यह बालों के लिए बहुत फायदेमंद है।

PunjabKesari

इन घरेलू फेस मास्क्स का प्रयोग करके प्रियंका ने अपनी खूबसूरती के रहस्य को साझा किया है, जो कि आम लोगों के लिए भी सुलभ हैं।

Related News