01 FEBSUNDAY2026 11:40:17 PM
Nari

30 अप्रैल को तुम्हे मार दूंगा...इस बार "रॉकी भाई" ने दी सलमान खान को जान से मारने की धमकी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 11 Apr, 2023 02:08 PM
30 अप्रैल को तुम्हे मार दूंगा...इस बार

जहां एक तरफ बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' को लेकर बिजी हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में 16 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है।

PunjabKesari
युवक ने कथित तौर पर पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर सलमान खान को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा था कि- 30 अप्रैल को मैं एक्टर को मार दूंगा।  अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीक की मदद से उन्होंने उस नंबर का पता लगा लिया जिससे फोन किया गया था। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मुंबई से 70 किलोमीटर दूर ठाणे जिले स्थित शाहपुर पहुंची और उन्हें पता चला कि फोन 16 वर्षीय एक लड़के ने किया था।

PunjabKesari
 लड़का राजस्थान का रहने वाला है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई की आजाद मैदान पुलिस के हवाले किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभिनेता (57) को धमकी देने के पीछे लड़के की मंशा अभी पता नहीं चल पाई है। मुंबई पुलिस ने पिछले महीने सलमान खान को एक धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी। पुलिस ने इस संबंध में बदमाश लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की थी। 

PunjabKesari
अभिनेता को पहले पुलिस द्वारा ‘वाई-प्लस' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई और वह अपने निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ ‘बुलेट-प्रूफ' कार में ही सफर करते हैं। यहां की बांद्रा पुलिस ने पिछले महीने खान के कार्यालय को कथित रूप से धमकी भरा ई-मेल भेजने के आरोप में बिश्नोई, बरार और एक अन्य व्यक्ति रोहित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। बिश्नोई अभी पंजाब की जेल में बंद है और गोल्डी बरार गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी है। जून 2022 में एक हस्तलिखित पत्र के माध्यम से भी खान को धमकी दी गई थी। 

Related News