24 APRWEDNESDAY2024 12:41:37 PM
Nari

निक ने प्रियंका के साथ शेयर की फोटो, एक्ट्रेस के जवाब ने लूट लिया दिल

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 04 Nov, 2020 10:33 AM
निक ने प्रियंका के साथ शेयर की फोटो, एक्ट्रेस के जवाब ने लूट लिया दिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका और हॉलीवुड स्टार निक जोनस को फैंस बेहद प्यार करते हैं। दोनों का प्यार किसी से छिपा नहीं है। एक दूसरे की दोनों काफी केयर करते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। हाल ही में निक की एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने बताया कि वह प्रियंका को पाकर खुद को कितना लक्की मानते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

How lucky am I? 😍 #flashback

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on Oct 31, 2020 at 10:24pm PDT

निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका के साथ तस्वीर शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन लिखा। शेयर किए गए कैप्शन में निक ने लिखा , ' मैं कितना लकी हूं।' निक की इस तस्वीर को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं। शेयर की गई फोटो में प्रियंका निक को गले लगा रही हैं। ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Home is where the heart is❤️ @diariesofdiana @ginothegerman @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Nov 1, 2020 at 6:20pm PST

निक की इस पोस्ट का जवाब देते हुए प्रियंका ने भी पोस्ट शेयर की है। जिसके साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है , ' जहां दिल है वहां घर है।'  प्रियंका की इस फोटो को फैंस प्यार दे रहे हैं। आपको बता दें कि प्रियंका और निक आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हैं। 

Related News