27 APRSATURDAY2024 9:41:14 PM
Nari

Jewellery Designs:  चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देगी ये लेटेस्ट और ट्रेंडी नथ

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 08 Sep, 2022 01:33 PM
Jewellery Designs:  चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देगी ये लेटेस्ट और ट्रेंडी नथ

सजना- संवरना हर महिला का शौक होता है। घर में शुभ मौका हो या कोई त्योहार  शादीशुदा महिलाएं माथे पर मांगटीका, बिंदिया, आंखों में काजल, हाथों में चूड़ियां और पांव में पायल और बिछिया जरूर पहनती हैं। नाक में नथ भी विवाहित महिलाओं के सौभाग्य की निशानी माना जाता है। दुल्हन के श्रृंगार में नथ जरूर शामिल होती है। अलग-अलग प्रांतों में पारंपरिक नथ पहनी जाती है लेकिन अब सिर्फ शादी ही नहीं बल्कि अन्य फैमिली व फेस्टिव फंक्शन्स के दौरान भी महिलाएं नथ कैरी करती हैं। जहां पहले सिर्फ शादीशुदा महिलाएं ही इससे पहनती थी वहीं अब समय और ट्रैंड दोनों बदल रहे हैं। कुंवारी लड़कियां भी नॉजपिन व नॉजरिग पहनना पसंद कर रही हैं। इस बार आप भी किसी फंक्शन या त्योहार के मौके पर नथ पहनने का सोच रही हैं तो आप इन स्टाइलिश और ट्रैंडी नथ से आइडियाज ले सकती हैं।

PunjabKesari

महाराष्ट्रीयन नथ

इन दिनों देशभर में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर खासकर महाराष्ट्र में महिलाएं नवारी साड़ी के साथ मराठी नथ पहनती हैं। ये नथ देखने में हैवी लगती है लेकिन पहनने में यह एकदम हल्की-फुल्की होती है।इस नथ पर कलरफुल मोती लगे होते हैं। इन दिनों यह नथ काफी ट्रैंड में भी हैं। अगर आप भी गणेश उत्सव में शामिल होने जा रही हैं तो इस स्टाइल की नथ आप अपने आउटफिट के साथ मैच करके ट्राई कर सकती हैं।  एलिगेंट लुक पाने के लिए वेडिंग डे या फैमिली फंक्शन के दौरान इस नथ को ट्राई किया जा सकता है।

PunjabKesari

सिंपल गोल्डन नथ

शादी में आज भी बहुत सी महिलाएं गोल्ड की बनी नथ पहनती हैं इसमें आप हैवी और सिंपल दोनों तरह की नथ का चुनाव अपने कंफर्ट के हिसाब से कर सकती हैं। अगर अन्य फंक्शन के लिए इससे पहनना चाहती हैं तो आप छोटी व हल्की डिजाइन की गोल्ड नथ ट्राई कर सकती हैं। कुछ नथ में सोने के साथ डायमंड भी लगे होते हैं।

PunjabKesari

राजस्थानी नथ


राजस्थान में महिलाएं गोल-बड़े आकार की हैवी नथ पहनना काफी पसंद करती हैं। राजस्थानी नथ न केवल आपके पारंपरिक लुक को पूरा करेगी बल्कि आपके चेहरे की खूबसूरती को चार चांद भी लगा देगी। इस नथ पर मोती-कलरफुल स्टोन्स का बेहतरीन काम होता है। आप भी एक क्लासी लुक पाने के लिए नथ को कैरी कर सकती हैं लेकिन ध्यान रहें यह नथ हैवी होती है जिसे आप आरामदायक रूप में कुछ समय के लिए ही कैरी कर सकते हैं।

PunjabKesari

पर्ल स्टाइल नथ


पर्ल स्टाइल नथ में आपको मोतियों का खूबसूरत वर्क देखने को मिलेगा। यह नथ इन दिनों काफी ट्रैंड में भी हैं। इसमें चैन भी पर्ल की बनी होती हैं। यंग गर्ल्स को यह काफी पसंद आती हैं। मजे की बात है कि ये काफी हल्की फुल्की होती है और लड़कियां इसे इंडो वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी ट्राई कर रही हैं।

PunjabKesari

कुंदन नथ


कुछ हैवी और स्टोन में ट्राई करना चाहती हैं तो कुंदन व पोल्की स्टाइल में भी नथ ट्राई की जा सकती है। दुलहन बनने वाली लड़कियों को इस तरह की नथ डिजाइन्स बहुत पसंद आते हैं। कुंदन नथ को लहंगे या फिर साड़ी के साथ पहनेंगी तो आपकी पर्सनेलिटी में एक अलग ही ग्रैस आएगी। कुंदन नथ आपको ट्रडीशनल के साथ रॉयल लुक देगी। 
 

Related News