01 MAYWEDNESDAY2024 1:53:52 AM
Nari

लाल, नीला, हरा.....Nainital के पास इस गांव की रहस्यमयी झील हर पल बदलती है रंग

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 16 Jun, 2023 04:48 PM
लाल, नीला, हरा.....Nainital के पास इस गांव की रहस्यमयी झील हर पल बदलती है रंग

पहाड़ों के साथ-साथ अगर आपको झीलों की भी खूबसूरती देखनी है तो नैनीतल इसके लिए बेस्ट है। टूरिस्ट की पागल कर देने वाली भीड़ से दूर ये शांत पहाड़ी इलाका मन मोह लेता है। लेकिन क्या आपको पता है कि नैनतिाल से 12 किलोमीटर दूर एक छोटा सा गांव है जो की अपनी रहस्यमयी झील के लिए जाना जाता है। इस गांव का नाम है खुर्पाताल। अगर आप इन गर्मियों में नैनीताल घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इस बारे में यहां पर जानना चाहिए....

PunjabKesari

क्या है रहस्यमयी झील

चारों तरफ पहाड़ और देवदार के पेड़ों से घिरी ये झील नैनीताल से लगभग 12 किलोमीटर दूर है। खुर्पाताल झील एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है। ये जगह समुद्र तल से लगभग 1 हजार से भी ज्यादा मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। इस झील के पानी का रंग बदलता रहता है। कहा जाता है कि इसका पानी कभी लाल तो कभी हरा तो कभी नीला दिखाई देता है। वैसे तो झील के रंग बदलने के पीछे कई सारी मान्यताएं हैं, लेकिन इसके पीछे एक वैज्ञानिक तथ्य भी मौजूद है। दरअसल झील के अंदर करीब 35 से 40 तरह की एल्गी की प्रजातियां मौजूद हैं। जब एल्गी बीज छोड़ती है, तब सूरज की किरणों की वजह से इसमें अलग-अलग रंग दिखाई देते हैं।

खुर्पाताल में क्या करें

खुर्पाताल अपनी सुंदरता के अलावा और भी कई एक्टिविटी के लिए जानी जाती है। आप यहां आसपास की अलग जगहों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। इसी के साथ कुछ बेहतरीन एक्टिविटी का मजा भी ले सकते हैं, जैसे 

PunjabKesari

फिशिंग

इस जगह को एंगलर्स का स्वर्ग कहा जाता है और ये झील में अलग-अलग  तरह की मछलियों के लिए फेमस है।

बोटिंग

पर्यटकों के बीच बोटिंग भी एक दूसरी फेमस एक्टिविटी है। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस झील में नाव की सवारी कर सकते हैं।

PunjabKesari

ट्रैकिंग

आप नैनीताल शहर के केंद्र से खुर्पाताल तक ट्रेक कर सकते हैं और यहां की सुंदरता को करीब से एक्सप्लोर कर सकते हैं।

कैसे पहुंचे खुर्पाताल झील
खुर्पाताल आप बस, ट्रेन और हवाई यात्रा करके पहुंच सकते हैं। खुर्पाताल अपने सबसे करीबी बस स्टैंड तल्लीताल से महज किमी दूर है। वहां से खुर्पाताल आने से आप ऑटो- रिक्शा या टैक्सी ले सकती हैं।

रेलवे स्टेशन

खुर्पाताल के सबसे पास रेलवे स्टेशन काठगोदाम है, जहां से ये जगह 35 किमी दूर है। खुर्पाताल पहुंचने के लिए वहां के स्टेशन से लोकल टैक्सी कैब ले सकते हैं।

हवाई अड्डा

पंतनगर हवाई अड्डा खुर्पाताल के सबसे पास है। ये 68 किमी की दूरी पर स्थित है। आप यहां से कैब ले सकते हैं।

 

Related News