20 APRSATURDAY2024 8:31:10 AM
Nari

इन लड़कियों की कुंडली में Love Marriage का योग, खुद चुनती हैं अपना पार्टनर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 15 Nov, 2021 01:55 PM
इन लड़कियों की कुंडली में Love Marriage का योग, खुद चुनती हैं अपना पार्टनर

हिंदू धर्म में शादी के लड़ा-लड़की की कुंडली मिलाने का रिवाज है। मगर कई लोग इस परंपराओं को ज्यादा मानते नहीं है। दरअसल ये लोग लव मैरिज में विश्वास रखते हैं। वहीं ज्योतिषशास्त्र अनुसार, किसी की कुंडली से उसके जीवन से जुड़ी कई बातों को जाना जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में 5 ऐसी राशियों की लड़कियों के बारे में बताते हैं जिनकी कुंडली में लव मैरिज होने के योग ज्यादा होते हैं...

PunjabKesari

मेष राशि

इस राशि की लड़कियां खुले विचार, तेज दिमाग और भावुक किस्म की होती है। ये अपने हर रिश्ते को बेहद अहमियत देती हैं। इसके साथ ही ये रिश्ते को बनाएं रखने की हर तरह से कोशिश करती है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, इस राशि की लड़कियां ज्यादातर अपने करीबी दोस्त या ग्रुप में से किसी को दिल दे बैठती है। ऐसे में ये लव मैरिड में विश्वास रखती है।

वृषभ राशि

इस राशि की लड़कियां दृढ़ निश्चयी, मेहनती, साहसी और ईमानदर होती हैं। इन लड़कियों को आमतौर पर बहुत कम चीजें ही पसंद आती हैं। इसके अलावा स्वभाव से जिद्दी और गुस्सैल होने से ये हर बार अपनी बात मनवाती है। ये बार जिस चीज को ठानती है उसे पूरा करकं ही मानती है। वृषभ राशि की लड़कियां एक बार किसी से अटैच होने पर उससे ही शादी करके मानती है। ये अपनी जिदंगी से जुड़ा हर फैसला खुद लेना पसंद करती है।

PunjabKesari

मिथुन राशि

मिथुन राशि की लड़कियां नेचर से खुशमिजाज, सामाजिक और आकर्षित होती है। ये अपने इन गुणों से जल्दी ही सामने वाले को इंप्रेस कर लेती है। ये अपने दोस्तों व काम को लेकर भले ही ज्यादा गंभीर सोच ना रखती हो। मगर शादी के लिए पार्टनर का चुनाव ये अपनी मर्जी से ही करती है। ये ऐसे पार्टनर की तलास में रहती हो तो इन्हें अच्छे से समझने के साथ इनकी सारी बातें मानें। इसलिए ये लड़कियां ज्यादा दोस्त या पहले से जानने वाले लड़के से शादी करने का फैसला लेती है।

धनु राशि

इस राशि की लड़कियां स्वतंत्र विचारों, बुद्धिमान व व्यवस्थित होती हैं। ये जिंदगी को अपने हिसाब से जीना पसंद करती हैं। इन्हें अपनी पर्सनल लाइफ में किसी की भी दखलअंदाजी बिल्कुल भी बर्दाशत नहीं होती है। ऐसे में ये लड़कियां लव मैरिज करना सही समझती हैं। वहीं ये हर हाल में पार्टनर का साथ देती हैं।

PunjabKesari

मकर राशि

इस राशि की लड़कियां अपनी जिंदगी को खुद की शर्तों पर जीती हैं। हम यूं भी कह सकते हैं कि इन्हं अपनी आजादी बेहद प्यारी होती है। ऐसे में इस राशि की लड़कियां ज्यादातर लव मैरिज ही करती है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, अगर इन्हें अपने बचपन का प्यार मिल जाएं तो वह इनके लिए सपना सच होने जैसी होता हैं। ऐसे में मकर राशि की लड़कियां लव मैरिज करने में विश्वास रखती हैं।

 

Related News