28 APRSUNDAY2024 7:46:58 AM
Nari

पार्टनर की हर एक्टिविटी पर नजर रखने में माहिर होती हैं ये बीवियां!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 27 Feb, 2022 01:46 PM
पार्टनर की हर एक्टिविटी पर नजर रखने में माहिर होती हैं ये बीवियां!

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, हर किसी पर उनकी राशि का खास प्रभाव पड़ता है। इससे उनके गुण-अवगुण भी जाने जा सकते हैं। इसके साथ ही सामने वाले की पसंद, नापसंद, स्वभाव से जुड़ी कई चीजें भी जानी जा सकती है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, कुछ राशियों की लड़कियां पार्टनर पर जल्दी विश्वास नहीं करती हैं। ऐसे में इन्हें अक्सर पार्टनर पर किसी ना किसी बात का शक रहता हैं। इतना ही नहीं, ये अपना शक दूर करने के लिए पार्टनर की हर एक्टिविटी पर नजर रखने से भी चूकती नहीं हैं। चलिए जानते हैं इन लड़कियों के बारे में...

PunjabKesari

मेष राशि

इस राशि की लड़कियां शक्की मिजाज की होती हैं। यहां तक कि इन्हें अपने पार्टनर पर भी जल्दी विश्वास नहीं होता है। अपने इस नेचर के चलते ये पार्टनर की हर एक्टिविटी पर नजर रखने से चूकती नहीं हैं। इसके साथ ही ये भावुक किस्म की होती हैं। ये जिंदगी में बोरियत बिल्कुल भी बर्दाशत नहीं करती हैं। कहीं कुछ गलत लगने पर इनका दिमाग तेजी से चलने लगता हैं। ऐसे में ये पार्टनर की छोटी-बड़ी हर गतिविधि पर नजर रखने लगती हैं।

वृषभ राशि

इन राशि की लड़कियां भावुक, केयरिंग व भरोसे के लायक होती हैं। मगर अक्सर इन्हें खुद जल्दी किसी पर विश्वास नहीं होता हैं। इनके अंदर हर बात, चीज, परिस्थिति को जानने व समझने की इच्छा होती हैं। इसके साथ ही ये पार्टनर के साथ बेहद जुड़ी होती हैं। ऐसे में ये पार्टनर की हर एक्टिविटी पर नजर रखना पसदं करती हैं। एक बार किसी बात पर शक होने पर ये पार्टनर का फोन या इमेल चेक करने से भी चूकती नहीं हैं।

PunjabKesari

धनु राशि

इस राशि की लड़कियां खुले-विचारों, तेज दिमाग व एंडवेंचर करने की शौकीन होती हैं। ये रिलेशनशिप में पार्टनर को स्पेस देना बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं। इसके अलावा इनका ध्यान हर समय पार्टनर पर ही रहता हैं। ऐसे में ये कुछ गलत लगने या शक पड़ने पर पार्टनर पर कड़ी निगरानी रखने से भी कतराती नहीं हैं।

 

Related News