25 APRTHURSDAY2024 4:36:02 AM
Nari

आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, करियर में मिलेगी सफलता

  • Edited By neetu,
  • Updated: 04 Jan, 2022 11:21 AM
आत्मविश्वास  बढ़ाने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, करियर में मिलेगी सफलता

हर कोई जीवन और करियर में सफल होना चाहता है। मगर इन दोनों में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास का होना बेहद जरूरी होता है। आत्मविश्वास की कमी के कारण लक्ष्य को पाने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तुशास्त्र अनुसार, कुछ आसान व खास उपायों को करके आत्मविश्वास में वृद्धि की जा सकती है। चलिए जानते हैं आत्मविश्वास मजबूत बनाने के वास्तु टिप्स...

सोने का छल्ला पहनें

दाहिने हाथ की अनामिका अंगुली में सोने का छल्ला पहनना शुभ माान जाता है। वास्तु अनुसार, इससे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। ऐसे में कार्यक्षेत्र व करियर में आ रही परेशानियां दूर होकर सफलता के रास्ते खुलते हैं।

PunjabKesari

pc: patrika

सूर्य भगवान को जल अर्पित करें

रोजाना सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं। फिर दोनों हाथों को जोड़कर 5 मिनट तक सूर्य देव का ध्यान करें। धार्मिक मान्यता अनुसार, इस उपाय को करने से आत्मविश्वास मजबूत होता है। करियर में सफलता मिलने के योग बनते हैं।

सूरजमुखी का पौधा इस दिशा पर रखें

घर पर पौधे लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु में अन्य पौधे के साथ सुरजमुखी के पौधा बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर की पूर्व दिशा में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही घर के सभी सदस्यों के आत्मविश्वास में मजबूती आती है।

रविवार के दिन करें ये उपाय

रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन सुबह स्नान करके सूर्यदेव को प्रणाम करें। उसके बाद घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर उन्हें मिठाई खिलाएं। वास्तु अनुसार, ऐसा करने से आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होती है। इसके साथ ही करियर में आ रही परेशानियां दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

PunjabKesari

pc: www.jagran.com

 भोजन करने के लिए इस दिशा की ओर रखें मुख्य

घर की पूर्व और उत्तर दिशा को अग्नि का स्थान माना जाता है। वास्तु अनुसार, इस दिशा में भोजन करना शुभ माना गया है। इसलिए हमेशा इसी ओर मुख करके भोजन करें। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। ऐसे में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

इस दिशा में करवाएं हरा और पीला रंग

घर की पूर्व दिशा में हरा और पीला रंग करवाएं। वास्तु अनुसार, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में आत्मविश्वास बढ़ने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

pc: www.jagran.com

Related News