02 MAYTHURSDAY2024 2:28:58 PM
Nari

एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं ये Star Sisters,  आपको भी लेना चाहिए Inspiration

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 Mar, 2022 11:47 AM
एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं ये Star Sisters,  आपको भी लेना चाहिए Inspiration

 ”तेरी-मेरी बनती नहीं और मेरी तेरे बिना चलती भी नहीं” , कुछ ऐसा ही रिश्ता होता है बहनों का। क्योंकि बहन से बढ़कर आपका अच्छा दोस्त  और कोई नहीं हो सकता। बड़ी बहन जहां एक मां की तरह छोटी पर प्यार लुटाती है तो वहीं छोटी बहन भी उस पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ Star Sisters के बारे में बताने जा रहे हैं,  जो एक दूसरो को अकसर  प्रोटेक्ट करती दिखाई दी हैं। 

PunjabKesari
करीना और करिश्मा

सबसे पहले हम बात करते हैं कपूर Sisters यानी कि करीना और करिश्मा की। दोनों की उम्र में भले ही काफी अंतर हो लेकिन  इनकी केमिस्ट्री काफी लाजवाब है। दोनों अकसर हैंगआउट करती नजर आती हैं। दोनों के बीच में जलन का तो दूर-दूर तक नाम नहीं है बल्कि दोनों ही बहनें एक-दूसरे के लिए रोल मॉडल है। बी-टाउन की इस क्यूट सिस्टर्स से सभी को Inspiration जरुर लेना चाहिए। 

PunjabKesari

शिल्‍पा और शमिता 

अब हम बताते हैं शिल्‍पा और शमिता शेट्टी के बारे में, जिनकी गिनती बॉलीवुड की बेस्ट बहनों में होती है। शमिता अपनी छोटी बहन को लेकर काफी  प्रोटेक्टिव हैं। ये दोनों ना केवल बहने हैं बल्कि आपस में ये अच्छी दोस्त भी हैं। दोनों ने एक दूसरे का प्यारा सा नाम भी रखा है।  इन दोनों के इमोशनल मैंसेजेस और वीडियो को देख कर आपको भी इंस्‍पीरेशन मिलेगा 

PunjabKesari

जाह्नवी और खुशी

श्रीदेवी और बोनी कपूर की दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने भी लोगों के दिलों में एक खास जगह बना रखी है। इन दोनों को अकसर एक साथ ही देखा जाता है।  कपूर बहनों की यह जोड़ी ज्यादातर एक साथ एक जैसे कपड़ों में ट्यनिंग करती नजर आती हैं।मुश्किल भरे वक्त में भी दोनों बहनों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया है। 

PunjabKesari
मलाइका और अमृता अरोड़ा


इस लिस्ट में मलाइका और अमृता अरोड़ा को कैसे भूल सकते हैं। ना सिर्फ मलाइका बल्कि उनकी बहन अमृता भी अपने फैशन स्टाइल के लिए जानी जाती है। यह दोनों अकसर पाटियाें में एक साथ ही होती है, जहा इनकी बॉन्डिंग साफ दिखाई देती है। यह दोनों कई बार साबित कर चुकी हैं कि वह  बी-टाउन की सबसे स्टाइलिश जोड़ी में से एक हैं। 

Related News