19 APRFRIDAY2024 2:50:18 AM
Nari

देश की इन खूबसूरत जगहों का नजारा है विदेश जैसा, जिंदगी में एक बार जरूर जाएं यहां

  • Edited By palak,
  • Updated: 11 May, 2022 06:00 PM
देश की इन खूबसूरत जगहों का नजारा है विदेश जैसा, जिंदगी में एक बार जरूर जाएं यहां

घूमने-फिरने के शौकिन लोग ऐसी जगह तराश्तें है यहां पर वो कुछ पल सुकुन के साथ बिता सकें। भारत में ऐसी बहुत सी जगहें हैं जिनकी आप सैर कर सकते हैं। कोविड के कारण लोग घर की चार दीवारी के अदंर ही कैद हो गए थे। लेकिन अब जैसे ही मौका मिला है तो हर कोई गर्मियों की छुट्टियां बीताने के लिए जगह की तलाश कर रहा है। आपको भारत की ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं यहां पर जाकर आप विदेश जैसा फील बड़ी आासानी से ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में ...

आलाप्पुजा

इस जगह को आलोप्पी के नाम से भी जाना जाता है। यह खूबसूरत जगह केरल में स्थित है। आप यहां पर जाकर वेनिस शहर जैसा महसुस करेंगे। यदि आप इटली के वेनिस शहर की सैर नहीं कर पा रहे हैं तो आप आलाप्पुजा में जा सकते हैं। आप यहां पर बीच, ऐतिहासिक मंदिर, प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां की  हाउसबोट एक्टिविटी पर्यटकों को बहुत ही पसंद आती है। 

PunjabKesari

कुर्ग 

इस जगह को भारत के स्कॉटलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यह कर्नाटक जिले में स्थित है। कुर्ग के अलावा इस जगह को कोडकागु भी कहते हैं। यहां पर कॉफी बहुत ही अधिक मात्रा में उगाई जाती है। आप यहां की एबी फॉल्स, मंडलपट्टी व्यूप्वाइंट, नामद्रोलिंग मठ, वन्यजीव अभरण जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं। 

PunjabKesari

 चित्रकोट वाटरफॉल्स 

इस जगह को चित्रकूट वॉटरफॉल के नाम से भी जाना जाता है। इसे भारत का सबसे चौड़ा वॉटरफॉल कहा जाता है। यह छत्तीसगढ़ में स्थिह है। इस वॉटरफॉल को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। इसकी तुलना कनाडा और अमेरिका की सीमा पर बने हुए निगारा वॉटरफॉल से की जाती है। इस वाटरफॉल्स के बहते हुए झरने पर्यटकों को बहुत ही पसंद आते हैं। 

PunjabKesari

अडंमान और निकोबार 

आप थाइलैंड जैसे समुद्री तटों का नजारा लेने के लिए अंडमान और निकोबार की सैर कर सकते हैं। यहां पर आप एडवेंचर्स एक्टिविटी का आनंद भी उठा सकेंगे। आप यहां पर वाटर स्पोट्स, बिच, वन्य जीवों का शानदार दृश्य भी देख सकेंगे। 

PunjabKesari

Related News