25 APRTHURSDAY2024 5:00:53 AM
Nari

पैर पर पड़े ये निशान व रेखाएं शुभ, ऐसे जानें कितने लक्की हैं आप?

  • Edited By neetu,
  • Updated: 24 Nov, 2021 01:21 PM
पैर पर पड़े ये निशान व रेखाएं शुभ, ऐसे जानें कितने लक्की हैं आप?

हमारे हाथों, माथे पर पड़ी लकीरों व निशान जिंदगी से जुड़े कई राज बयां करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि पैरों पर मौजूद कुछ निशान व लकीरे शुभ मानी जाती है। इससे भविष्य संबंधी कई बातों के बारे में जाना जा सकता है। समुद्र शास्त्र अनुसार, ये निशान व रेखाएं व्यक्ति को धन-दौलत दिलाने का काम करते हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

बेहद शुभ पैर के ये निशान

अगर आपके पैर के बीच यानि मध्यमा उंगली तक कोई रेखा जाए तो आप खुद को लक्की कह सकते हैं। ऐसी लड़कियां जीवन में सभी सुख-सुविधाओं का लाभ उठाती हैं। करियर व धन के मामले में खूब नाम कमाती है। हम यूं कह सकते हैं कि ये अपनी पूरी जिंदगी ऐशो आराम से ही बीताती हैं।

PunjabKesari

समाज में खूब नाम कमाती ये लड़कियां

समुद्र शास्‍त्र अनुसार, पैर में शंख, चक्र, मछली, कमल के फूल जैसे निशान होना शुभ होता है। पैर पर पड़े ऐसे निशान वाली लड़कियां बेहद भाग्यशाली होती है। ये समाज, सरकार या धार्मिक-आध्‍यात्मिक जीवन में कोई बहुत बड़ा मुकाम हासिल करती हैं। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है। इसके साथ इन्हें जीवनभर पैसों की कमी नहीं सताती हैं।

राजसी जैसा जीवन बीताती ये लड़कियां

अगर किसी लड़की के पैर में छत्र, चक्र, ध्‍वज, स्‍वास्तिक, कुंडल, रथ जैसे निशान हो तो वे खुद को लक्की मान सकती हैं। ऐसी लड़कियां अपने करियर में कोई खास स्थान हासिल करती हैं। इसके साथ ही ये देश-विदेश में मशहूर होती हैं। समुद्र शास्‍त्र अनुसार, ऐसी लड़कियां राजसी जीवन बीताती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि ये लड़कियां प्रधानमंत्री जैसा पद हासिल करती है।

PunjabKesari

ऐसी लड़कियों को मिलता बेहद प्यार करने वाला हमसफर

जिन लड़कियों के पैर के अंगूठे में एक खड़ी रेखा हो तो वे शादी के मामले में बेहद लक्की होती है। उनका जल्दी विवाह होने के चांचिस होते हैं। इसके साथ ही इन लड़कियों को खूब प्यार करने वाला हमसफर मिलता है।

PunjabKesari

ये लड़कियां पाती हैं विरासत में खूब धन-संपत्ति

दाएं पैर पर माला, अंकुश, चक्र का निशान होना भी शुभ माना जाता है। ये लड़कियां भले ही जीवन में कोई ऊंचा पद हासिल ना कर पाएं मगर ये अपना जीवन राजाओं की तरह बीताती है। आमतौर पर इन लड़कियों को विरासत में धन-दौलत मिलती है।

 

Related News