26 APRFRIDAY2024 12:51:07 AM
Nari

मिनटों में दूर होगी बर्तनों की बदबू, जरुर फॉलो करें ये 6 किचन टिप्स

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 05 Aug, 2019 12:50 PM
मिनटों में दूर होगी बर्तनों की बदबू, जरुर फॉलो करें ये 6 किचन टिप्स

बिजी लाइफ के चलते जल्दी-जल्दी बर्तन साफ करना या फिर अंडे और दूध-दहीं के बर्तनों में से धुलाई के बावजूद स्मैल दूर न होने की वजह से क्या आप भी परेशान हैं ? तो चलिए आज हम आपको इस परेशानी से मुक्त करने के लिए कुछ घरेलू किचन टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आपकी यह परेशानी बिना कड़ी मेहनत के केवल कुछ ही मिनटों में दूर हो जाएगी। बदबू दूर करने वाली ये घरेलू चीजें आपको आपकी रसोई में से ही आसानी से मिल जाएंगी। जैसे कि...

बदबू का कारण

मांस-मछली खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मगर इसकी वजह से बर्तनों में से बदबू आने लगती है, इतना ही नहीं मांस-मछली पकाते समय भी बहुत ज्यादा बदबू आती है। इसके अलावा प्याज, अंडों और लहसुन के इस्तेमाल से भी बर्तनों में बदबू समा जाती है। कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इस दुर्गंध को दूर किया जा सकता है।

PunjabKesari,nari

कॉफी

1 कप पानी में 2 से 3 चम्मच कॉफी पाउडर डालकर उबलने दें। इस घोल को बदबू वाले बर्तन में 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। 15-20 मिनट बाद बर्तन को डिश वॉशर के साथ अच्छी तरह साफ करके सादे पानी के साथ धो लें।

आलू के टुकड़े

आलू न केवल चेहरे के दाग धब्बे बल्कि बर्तनों की बदबू दूर करने के काम आता है।आलू के मोटे स्लाइस काटकर उन पर नमक छिड़कें। अब ये कटे हुए आलू स्मैल वाले बर्तनों में 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। समय बीतने पर साफ पानी से बर्तन धो लें।

दालचीनी

बर्तनों में से आ रही खट्टी और अजीब बदबू को दूर करने के लिए दालचीनी सबसे बेहतरीन ऑपशन है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको 3 से 4 कप पानी में दालचीनी का पाउडर या फिर स्टिक को 5 मिनट के लिए उबलने देना है। आपको यह पानी बदबू वाले बर्तन में ही उबालना है। 

सफेद विनेगर

विनेगर न केवल खाने को अलग फ्लेवर देता है बल्कि नैचुरल तरीके से बर्तनों से आ रही बदबू भी दूर करता है। आपको बस बदबू वाले बर्तन में 1 कप सफेद विनेगर डालकर गैस पर उबलने के लिए रख देना है। ऐसा करने से न केवल स्मैल बल्कि बर्तन के जिद्दी दाग-धब्बे भी 5 से 10 मिनट में दूर हो जाएंगे।

PunjabKesari,nari

नींबू के छिलके

नींबू के छिलके में सिटरिक एसिड पाया जाता है। इन्हें फेंकने की बजाय इनका इस्तेमाल रसोई में शेल्फ और बर्तन पर जमी चिकनाहट को दूर करने के लिए करें। जिस बर्तन में बदबू आ रही हो उसे नींबू के छिलके से अच्छी तरह रगड़ें। बदबू दूर होने के साथ बर्तनों में नई चमक देखने को मिलेगी।

बेकिंग सोडा

नींबू के छिलके से बर्तन साफ करने से पहले बर्तन में 2 टीस्पून बेकिंग सोडा डाल लें। बेकिंग सोडा में मौजूद सोडियम बाइकार्बोनेट बर्तन की बदबू के साथ-साथ दाग धब्बे दूर करने में बहुत मददगार सिद्ध होता है। तो आगे से नींबू के छिलके फेंके नहीं उनसे अपने बर्तनों की चमक और खुशबू दोनों बरकरार रखें।
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News