19 APRFRIDAY2024 4:27:26 AM
Nari

लव एट फर्स्ट साइट में विश्वास रखती है इस नाम की लड़कियां!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 21 Aug, 2020 11:39 AM
लव एट फर्स्ट साइट में विश्वास रखती है इस नाम की लड़कियां!

किसी के साथ रिलेशनशिप में पड़ने के लिए जहां कुछ लड़कियां पहली नजर में ही लड़कों को अपना दिल दे बैठती है। मगर कुछ ऐसी होती है जो सामने वाले को अच्छे से देख-परख व समझ कर रिश्ते में पड़ने के बारे में सोचती है। मगर आज हम आपको नाम के पहले अक्षर के हिसाब से कुछ ऐसी लड़कियों के बारे में बताते हैं जो लव एट फर्स्ट साइट यानि पहली नजर के प्यार में विश्वास रखती है। ऐसे में ये लड़कियां पहली बार ही किसी को देखने से ही उनके प्यार में खो जाती है। साथ ही उनके लिए  समर्पित हो अपनी पूरी उनके जिंदगी नाम लगा देती है। 

A नाम की लड़कियां

जिन लड़कियों का नाम अंग्रेजी के A  अक्षर से शुरू होता है। वे स्वभाव से बेहद ही इमोेशन और कोमल होती है। ये लड़कियों किसी के लुक्स को देखकर ही उन्हें अपना दिल दे बैठती है या यूं कहे कि ये पहली नजर में ही प्यार कर बैठती है। साथ ही ये सामने वाले पर जल्दी ही भरोेसा कर लेती है। अपने केयरिंग, शांत, और भावुक स्वभाव से ये किसी का दिल आसानी से जीत लेती है। साथ ही ये जिसके साथ भी अपना रिश्ता बनाती है। उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाने  में विश्वास रखती है। पार्टनर और अपने घर- परिवार के सदस्यों की हर छोटी- बड़ी जरूरत का बखूबी ध्यान रखने में सक्षम होती है। ऐसे में लड़के जल्दी ही इन्हें पसंद कर लेते हैं।

nari,PunjabKesari

B नाम की लड़कियां

इस अक्षर की लड़कियां स्वभाव से केयरिंग, इमोशल और प्यार के लिए पूरी तरह समर्पित होती है। वैसे तो ये लड़कियां जल्दी ही किसी के प्यार में पड़ जाती है। मगर अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए पार्टनर को अच्छे से समझने व जानने की पूरी कोशिश करती है। ऐसे में कहीं इनका पार्टनर इनकी उम्मीदों के मुताबिक न हो तो ये उनके साथ रिश्ता आगे बढ़ाने की नहीं करती है। साथ ही अपने मुताबिक पार्टनर न मिलने पर ये अकेले रहना पसंद करती है। मगर कहीं इन्हें अपनी उम्मीदों के अनुसार पार्टनर मिल जाएं तो ये अपनी पूरी जिंदगी उनके नाम लगा लेती है। 

G नाम की लड़कियां

इस अक्षर की लड़कियां प्यार के मामले में थोड़ी चंचल होती है। ऐसे में ये जल्दी ही किसी से अट्रैक्ट हो जल्दी ही प्यार में पड़ जाती है। इन्हें जिनसे प्यार होना होता है वह न लड़कियों को पहली नजर में ही पसंद आ जाता है। ये लड़कियां जिस के साथ भी रिश्ते में पड़ती है। उनके साथ पूरी ईमानदारी के साथ रिश्ता निभाती हैै। पार्टनर की हर छोटी- बड़ी बात का खास ध्यान रखने के साथ जिंदगी पर उनका साथ देती है। हर मुश्किल घड़ी में पार्टनर के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलती है। उनका साथ देकर उनकी परेशानियों का हल निकालने की कोशिश करती है। 

M नाम की लड़कियां

इस अक्षर की लड़कियां बहुत ही जिंदादिल और सच्ची होती है। प्यार के मामले में ये कुछ ज्यादा ही दिलदार होती है। ये कब प्यार में पड़ जाती है, इन्हें खुद भी नहीं पता चलता है। साथ ही ये जिसके साथ रिश्ते में पड़ती है। अपनी पूरी जिंदगी उनके नाम लगा देती है। ऐसे में इनकी लव लाइफ बेहद रोमांटिक होती है। ये पार्टनर का हर परिस्थिति में साथ देकर एक अच्छी लाइफ पार्टनर बनती है। पार्टनर का जिंदगी भर साथ निभाकर पूरी ईमानदारी और प्यार के साथ अपना रिलेशनशिप आगे बढ़ाती है।

nari,PunjabKesari

P नाम की लड़कियां

इस अक्षर की लड़कियां हमेशा से ही लव मैरिज में विश्वास रखती है। इन्हें ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है। जिन्हें ये पहले अच्छे से देख- परख व समझ लें। बात अगर प्यार की करें तो P नाम की लड़कियां किसी के प्यार में पर देर नहीं लगाती है। प्यार में पूरी तरह समर्पित होने वाली ये लड़कियां अपने पार्टनर की हर खुशी का अच्छे से ध्यान रखती है। अपनी सभी जिम्मेवारियों को अच्छे से निभाने के साथ जीवनसाथी के लिए पूरी तरह समर्पित होती है। मगर फिर भी कभी-कभार इन्हें पार्टनर के द्वारा धोखा मिल जाता है या यूं कहें कि इन्हें सच्चा प्यार नहीं मिल पाता है। 

T नाम की लड़कियां

T नाम की लड़कियां प्यार में बड़ी जल्दी अपना पैर रख लेती है। मगर जब बात इजहार करने की आती है तो ये झिझक महसूस करती है। ऐसे में कई बार ये अपने दिल की बात पार्टनर तक पहुंचाने में देर लगा देती है। मगर जहां बात प्यार की आती है ये लड़कियां उससे पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती है। ऐसे में इनके इसी बिहेव के चलते ये अपने प्यार के नाम अपनी पूरी जिंदगी लगा देती है। साथ ही जीवनभर पार्टनर का साथ निभाती है।

Related News