22 FEBSUNDAY2026 10:54:32 AM
Nari

फेंगशुई की ये 5 चीजें घर में बरसाएंगी बेशुमार पैसा, जाग जाएगी सोई हुई किस्मत

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 Aug, 2023 03:23 PM
फेंगशुई की ये 5 चीजें घर में बरसाएंगी बेशुमार पैसा, जाग जाएगी सोई हुई किस्मत

घर की सुख शांति और खुशहाली के लिए फेंगशुई शास्त्र में कई सारे उपाय बताए गए हैं। फेंगशुई शास्त्र भी वास्तु शास्त्र का ही भाग है। मान्यताओं के अनुसार, इसके अनुसार, कुछ चीजें घर में रखने से कोई कमी नहीं होती और धन, सुख, सौभाग्य भी बढ़ता है। इसके अलावा घर का माहौल भी खुशियों से भरा और पॉजिटिव रहता है। परिवार के सदस्यों को भी सफलता मिलती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसी फेंगशुई चीजें जिन्हें घर में रखने से पॉजिटिविटी आती है। 

विंड चाइम

फेंगशुई शास्त्र में विंड चाइम को गुडलक और पॉजिटिविटी का प्रतीक माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इसे खिड़की या फिर मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है। रिश्तों में यदि आप मिठास लाना चाहते हैं तो 9 पाइप वाला विंड चाइम अपने घर में लगा सकते हैं। इसके अलावा इसे घर में लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह ज्यादा बड़ी या फिर ज्यादा छोटी ना हो।  

PunjabKesari

मैंडरिन डक 

फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए मैंडरिन बत्तख रखना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, बेडरुम में मैंडरिन डक का जोड़ा रखने से पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन दूर होती है और वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आती हैं। इसके अलावा अगर आप अच्छे पार्टनर की तलाश में हैं तो बेडरुम में इसे रख सकते हैं। बेडरुम की दक्षिण-पूर्व दिशा में इसे रखना शुभ माना जाता है।

फिश एक्वारियम

घर में फिश एक्वारियम रखना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। यह सुख-सौभाग्य और व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ाता है। इसे आप घर के ड्राइंग रुम में रख सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि फिश एक्वेरियम में ज्यादा मछलियां न हो। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, इसमें 9 मछलियां रखना शुभ माना जाता है। आट गोल्डन फिश और एक काले रंग की मछली आप एक्वेरियम में रख सकते हैं।

PunjabKesari

कछुआ 

कछुआ भी इस शास्त्र के अनुसार, घर में खुशहाली लेकर आता है। धन लाभ, करियर में तरक्की, व्यापार में आ रही बाधाएं दूर करने के लिए आप इसे घर की उत्तर दिशा में रख सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि कछुए का मुंह हमेशा अंदर की ओर हो। इसके अलावा अगर घर का कोई सदस्य बीमार है तो आप दक्षिण-पूर्व दिशा में इसे रख दें।  

फेंगशुई मनी बाउल 

फेंगशुई मनी बाउल घर में रखना धन और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। लकड़ी, धातु, चीनी, मिट्टी, कांच या फिर क्रिस्टल का बाउल आप अपने घर में लाकर रख सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि यह गोल या फिर चौकोर आकार को हो। इसमें ग्लास बीड्स, क्रिस्टल या गोल्ड पेंटेड स्टोन आप रख सकते हैं। इसकी किसी भी लेयर पर आप गोल्ड पेंटेड सिक्के रखे। इसके बाद इसे बेडरुम, लिविंग रुम या फिर ऑफिस में रख दें। इससे घर में पैसे का आगमन होने लगेगा। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसको कभी भी बाथरुम, सिंक और नाली के पास न रखें।

PunjabKesari

Related News