29 APRMONDAY2024 2:44:39 AM
Nari

Google India Top 10: साल 2022 में लोगों ने सेलिब्रिटीज से ज्यादा दिखाई इन नेताओं में दिलचस्पी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 08 Dec, 2022 04:03 PM
Google India Top 10: साल 2022 में लोगों ने सेलिब्रिटीज से ज्यादा दिखाई इन नेताओं में दिलचस्पी

वैसे तो एक्ट्रर्स आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण और टीवी स्टार उर्फी जावेद इस साल खूब सुर्खियों में रहें, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इसमें में किसी ने भी गूगल सर्च लिस्ट में अपनी जगह नहीं बनाई है। गूगल ने आज इस साल में अपनी भारतीय सर्च हिस्ट्री को लेकर रिपोर्ट जारी कर दी है जिसमें भारतीय नेता नूपुर शर्मा लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। लिस्ट में आने वाली एकमात्र हॉलीवुड एक्ट्रेस एम्बर हेर्ड हैं, जिनको दसवां स्थान मिला है। आईए डालते हैं पूरी सूची पर एक नज़र।

नूपुर शर्मा

भारतीय राजनेता नूपुर शर्मा 2022 में सबसे ज्यादा गूगल में सर्च किए जाने वाली शाख्सियत रहीं। आपको बता दें कि नूपुर ने मुस्लिम धर्मगुरु हजरत पैंगबर के खिलाफ जम कर विवादित बयान दिए थे, जिसका विरोध भारत के साथ-साथ विदेशी मुस्लिम देशों में भी बहुत हुआ था। इस विवाद के बाद से लोगों में नूपुर के बारे में जानने की इच्छा हुई और उन्हें सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया।

PunjabKesari

द्रौपदी मुर्मू

भारत की आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दूसरे नंबर पर हैं।  प्रतिभा पाटील के बाद वो दूसरी महिला हैं जिन्होनें देश के राष्ट्रपति पद की बागडोर संभाली है। 

ऋषि सुनक

ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के पीएम ऋषि सुनक गूगल सर्च पर तीसरे स्ठान पर हैं। ब्रिटेन में काफी समय तक राजनीतिक हलचल के बाद ऋषि को पीएम पद के लिए चुना गया था, जिसके बाद भारतीय में उत्साह था और वो उनके बारे में और ज्यादा जानना चाहते थे।

PunjabKesari

ललित मोदी

भारतीय बिजनेसमैन और आईपीएल की शुरुआत करने वाले ललित मोदी भी इस साल खूब सुर्खियों में रहे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर। उन्हें गूगल सर्च लिस्ट में चौथा स्थान मिला है। इस साल वो सुष्मिता सेन के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थे जिसके चलते लोग उनके बारे में जानने को उत्सुक थे।

PunjabKesari

सुष्मिता सेन

भारतीय एक्ट्रेस, मॉडल और मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन पांचवे स्थान पर हैं।वो ललित मोदी के साथ अपने रिश्ते को लकर चर्चा में थी और काफी ट्रोल भी हुई थीं, हालांकि बाद में उन्होनें ललित के साथ रिश्ते की खबरों का खंडन किया था।

PunjabKesari

अंजलि अरोड़ा

वैसे तो अंजलि अपने सोशल मीडिया के वीडियो के चलते तो फेमस है ही, साथ ही इस साल इनका एक एमएमएस लीक हो गया था, जिसके बाद लोगों ने उन्हें गूगल पर खूब सर्च किया और ऐसे मिला इनका लिस्ट में छठा स्थान।

अब्दुल राजिक

अब्दुल राजिक को गूगल सर्च में सातवां स्थान मिला है। आजकल वो बिग-बॉस शो में भी नजर आ रहे हैं जहां उन्हें लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है।

PunjabKesari

एकनाथ शिंदे

भारतीय नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के 20 वें पीएम हैं और इस साल वो शिव सेना नेता उद्धव ठाकरे के साथ अनबन को लेकर सुर्खियों में रहे। गूगल लिस्ट में उन्हें आठवां स्थान मिला है।

PunjabKesari

प्रवीण तांबे

प्रवीण विजय तांबे एक मात्रा ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होनें 41 साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यू किया, जो उन्हें सबसे बड़ी उम्र वाला आईपीएल क्रिकेटर बनाता है।

एम्बर हेर्ड

हॉलीवुड एक्ट्रर्स एम्बर हेर्ड एकमात्र विदेशी है जिन्हें भारतीय गूगल सर्च लिस्ट में जगह मिली है।

PunjabKesari

वो इस साल एक्स हसबैंड जॉनी डेप के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस लड़ती रहीं, जिसके चलते वो सुर्खियों में छाई रहीं और उन्हें मिला लिस्ट में 10 वां स्थान।


 

Related News