26 APRFRIDAY2024 5:27:04 AM
Nari

ये हैं अपने क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने वाली पहली महिलाएं

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 04 Sep, 2018 01:52 PM
ये हैं अपने क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने वाली पहली महिलाएं

समय बदलने के साथ-साथ लोगों की सोच में भी बदलाव हो रहा है। जहां पहले औरतों का वजूद घर के अंदर ही था वहीं, आज महिलाएं घर चलाने में भी अपनी पूरी भागीदारी अदा कर रही हैं। घर के खर्चे में हाथ बटाने के साथ-साथ बहुत से क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां पर उन्होंने अपने नाम का लोहा मनवा कर लोगों की इस सोच को पूरी तरह से बदल दिया कि लड़कियां कोई काम नहीं कर सकती। आइए जानें ऐसी महिलाओं के बारे में जिन्होंने किसी न किसी क्षेत्र में पहली बार प्रसिद्धि हासिल कर दूसरी औरतों का हौसला बढ़ाया। 


1. कल्पना चावला
आज ऐसी बहुत सी लड़कियां हैं जो बचपन से ही अंतरिक्ष में जाने के सपने देखती हैं। अंतरिक्ष की बात हो तो देश में हर किसी की सोच में पहला नाम कल्पना चावला का आता है। वे अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला थी। 

PunjabKesari

2. एम.सी. मैरी कॉम
एशियाई गेम्स में पदक हासिल करना कोई आसान काम नही है। मुक्केबाजी में पहली बार भारतीय महिला खिलाड़ी एम.सी. मैरी कॉम. ने पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया था।

PunjabKesari

3. ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय कांस फिल्मोत्सव में जूरी सदस्य बनने वाली पहली भारतीय महिला है। 

PunjabKesari

4. पी.वी. सिंधु
पी.वी. सिंधु भारत की फेमस महिला एथलीट है। ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाली वे पहली भारतीय महिला है। 

PunjabKesari

5. पंकज भदौरिया
पंकज भदौरिया ने लोगों की इस सोच को बदल दिया की महिलाएं सिर्फ घर की रसोई की ही रानी हैं। पंकज मास्टर शेफ इंडिया जीतने वाली पहली भारतीय महिला है। 

PunjabKesari

6. दीपा मलिक
दीपा मलिक पैरालंपिक खेलों में पहला पदक जीतने वाली भारतीय महिला है।

PunjabKesari

7. बछेंद्री पाल
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला का नाम बछेंद्री पाल है। 
PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News