26 APRFRIDAY2024 7:52:12 PM
Nari

शादी के बाद हर महिला के शरीर में होते हैं ये 7 बदलाव, ना हो परेशान

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 25 Sep, 2021 01:54 PM
शादी के बाद हर महिला के शरीर में होते हैं ये 7 बदलाव, ना हो परेशान

शादी के बाद महिलाओं की जिंदगी कई मायनों में बदल जाती है। वहीं, पुरुषों के मुकाबले शादी के बाद हर महिला में कई शारीरिक और मानसिक बदलाव भी नजर आते हैं, जिन्हें देख वो घबरा जाती हैं। उन्हें लगता है कि शायर ऐसा किसी बीमारी के कारण हो रहा है जबकि असल में इनसे घबराने की जरूरत नहीं। आज हम आपको शादी के बाद महिलाओं में होने वाले ऐसे ही कुछ बदलावों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानना हर किसी के लिए जरूरी है।

शादी के बाद क्यों आते हैं बदलाव?

दरअसल, जिंदगी में नई खुशियों व एहसास के आने से महिलाएं एकदम बहुत खुशी महसूस करती हैं। इसके कारण उनके शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है, जिसकी वजह से कई शारीरिक व मानसिक बदलाव देखने को मिलते हैं।

शादी के बाद हर महिला के शरीर में आते हैं ये बदलाव

 

ब्रेस्ट में बदलाव

एक्सपर्ट बताते हैं कि शादी के बाद कपल्स में रोमांस बढ़ जाता है, जिसके कारण तंत्रिका तंत्र उत्तेजित हो जाते हैं और नसों में एक्टिविटी बढ़ जाती है। इसका कारण ब्रेस्ट साइज बढ़ जाता है लेकिन इससे परेशान होने की जरूरत नहीं।

PunjabKesari

हैप्पी हार्मोंस बढ़ना

शादी के बाद नई खुशियों व एहसास के कारण महिला के शरीर में हैप्पी हार्मोन्स, सिरोटोनिंस, एंडोर्फिंस और ऑक्सीटोसिन काफी अधिक मात्रा में रिलीज होने लगते हैं। इसके कारण महिलाओं में रोमांस की उत्तेजना बढ़ जाती है।

चेहरे पर निखार

शरीर में कई तरह के हार्मोन्स रिलीज होने की वजह से महिलाओं के चेहरे का नूर भी काफी बढ़ जाता है। इसके कारण स्किन ज्यादा ग्लोइंग, सॉफ्ट व हैल्दी नजर आने लगती हैं।

वजन बढ़ना

न्यूली मैरिज कपल्स को शुरूआत में मेहमानों के घर डिनर या लंच पर इन्वाइट किया जाता है। लेकिन बाहर का खाना खाने की वजह से वजन बढ़ने लगता है। वहीं, शारीरिक संबंध बनाने की वजह से भी महिलाओं के पेट, थाई और हिप्स पर फैट बढ़ जाता है।

PunjabKesari

चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने

ऑयली फूड्स के कारण चेहरे पर पिंपल्स-एक्ने निकलना स्वाभावित हैं। वहीं प्रेगनेंसी से बचने के लिए गर्भनिरोधक गोलियां ले रही हैं तो भी पिंपल्स और एक्ने हो सकते हैं। ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह लें।

बॉडी के गंध को करता है तेज

शादी के बाद शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोंस का स्तर बढ़ जाता है, जिसके कारण शरूर की गंध तेज हो जाती है।

पीरियड्स में बदलाव

इस दौरान शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन निकलते हैं, जिसके कारण शरीर के हर हिस्से में ज्यादा बाल उगते हैं। वहीं, होर्मोन्स में गड़बड़ी के कारण पीरियड साइकल पर भी असर पड़ता है।

PunjabKesari

तो अब तो आप जान ही गई होंगी कि शादी के बाद शरीर में ये बदलाव क्यों आते हैं। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं कि ये बदलाव हर महिला के शरीर में दिखें।

Related News