11 MAYSATURDAY2024 3:21:53 AM
Nari

क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट ऑप्शन है यूरोप के ये 6 शहर

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 09 Dec, 2018 03:14 PM
क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट ऑप्शन है यूरोप के ये 6 शहर

यूरोप हो या एशिया, क्रिसमस का त्योहार हर जगह ही धूमधाम से मनाया जाता है। जहां कुछ लोग इस दिन को अपने घर पर ही सेलिब्रेट करते हैं। वहीं, बहुत से लोग इस दिन दूसरे शहरों की रौनक देखने का प्लान बनाते हैं। अगर भी क्रिसमस की असली धूम देखना चाहते हैं तो यूरोप के शहर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। तो देर किस बात की, क्रिसमस सेलिब्रेशन देखने के लिए आप भी कटवा लें इन शहरों की टिकट।

Finland, Lapland

अगर आपने क्रिसमस पर फिनलैंड के लैपलैंड शहर की रौनक नहीं देखी तो समझों कुछ नहीं देखा। यहां क्रिसमस पर बहुत रौनक होती है क्योंकि यहां लोग क्रिसमस को खास बनाने के लिए एक महीना पहले ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। टूरिस्ट यहां की क्रिसमस सेलिब्रेशन देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं।

PunjabKesari

Poland, Warsaw

पोलैंड की राजधानी वॉरसा में भी आप क्रिसमस की अनोखी धूम देख सकते हैं। पोलैंड का यह शहर क्रिसमस के साथ-साथ अन्य ट्रेडिशन त्योहारों के लिए भी मशहूर है। यहां क्रिसमस का त्योहार परांपरिक तरीके से मनाया जाता है, जिसकी तैयारियां महीना पहले ही शुरू हो जाती है।

PunjabKesari

Prague

प्राग की क्रिसमस पार्टी भी पूरी दुनिया में मशहूर है। क्रिसमस सेलिब्रेश के बाद आप प्राग में घूमने का मजा भी ले सकते हैं। यहां की नाव यात्रा को लोग बहुत एंजॉय करते हैं। साथ ही चीनी मिट्टी के बर्तन, माउंटेन केक आदि भी यहां के मुख्य आकर्षणों में से एक है।

PunjabKesari

Netherlands, Amsterdam

नीदरलैंड का एम्सटर्डम भी क्रिसमस सेलिब्रेश के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस त्योहार के दिन यहां की घर व दुकानें ही नहीं बल्कि सड़कों को भी सजा दिया जाता है। कलरफुल लाइटनिंग इस शहर की खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। इतना ही नहीं, इस शहर के लिए लोग नवंबर से ही उत्सव मनाना शुरू कर देते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

Denmark, Copenhagen

डेनमार्क का कोपेनहेगन शहर क्रिसमस के दौरान पूरी तरह बर्फ से ढका रहता है। बर्फ और लाइट से ढके पहाड़ों को क्रिसमस पर देखने का मजा आपको शायद ही कहीं ओर मिलें। सर्दियों में आप यहां की गर्मा-गर्म चॉकलेट का मजा भी ले सकते हैं।

PunjabKesari

Switzerland, Zurich

स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख बेहद ही खूबसूरत है, जहां आप अपनी क्रिसमस सेलिब्रेशन को यादगार बना सकते हैं। इस फेस्टिवल के दौरान यह शहर जन्नत से कम नहीं लगता।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News