27 APRSATURDAY2024 8:48:42 PM
Nari

Fashion Tips: इंडियन स्किन टोन के लिए बेस्ट रहेंगे ये नेल पेंट शेड्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 01 Jan, 2022 04:58 PM
Fashion Tips: इंडियन स्किन टोन के लिए बेस्ट रहेंगे ये नेल पेंट शेड्स

लड़कियां लंबे नाखून रखना बेहद पसंद करती हैं। वहीं इसे खूबसूरत बनाएं रखने के लिए इसकी सफाई करने के साथ अलग-अलग नेल पेंट लगाकर इसे सजाती हैं। मगर बात नेल पेंट के कलर्स की करें तो इसे खरीदने से पहले लड़कियां काफी कंफ्यूज रहती हैं। वे इस सोच में रहती हैं कि कौन सा रंग उनके नाखूनों पर जचेगा। वहीं भारतीयों की ज्यादा तरह ब्राउन स्किन टोन होती है। ऐसे में आज हम आपको इंडियन स्किन के लिए 5 बेस्ट नेल पेंट शेड्स बताते हैं...

बरगंडी

डार्क स्किन टोन के लिए बरगंडी शेड एकदम परफेक्ट रहेगा। इससे आपके नाखून बेहद ही आकर्षक नजर आएंगे। ऐसे में अगर आप भी न्यू ईयर या लोहड़ी पार्टी पर जाने की सोच रहे हैं तो क्लासिक लुक पाने के लिए बरगंडी नेल पेंट ट्राई कर सकती है।

PunjabKesari

pc: BeBeautiful
 
क्लासिक रेड

ब्राउन स्किन टोन वालों को क्लासिक रेड नेल पेंट भी खूब जचेगा। आप चाहे तो इस रंग की लिपस्टिक के साथ नेल पेंट मैचिंग कर सकती है। ये आपकी स्किन टोन को रिच और हेल्दी बनाने में मदद करेगा। इस रंग की लिपस्टिक और नेल पेंट लगाने से आपका आत्मविश्वास बढ़ने में मददम मिलेगी क्योंकि लाल रंग कई देशों में रॉयल्टी का प्रतीक भी कहा जाता है।

PunjabKesari

pc: Insider

निऑन नेल पेंट शेड्स

कहीं लड़कियां सोचती हैं कि निऑन नेल पेंट  इंडियन स्किन टोन पर अच्छे नहीं लगेंगे। मगर असल में, ये रंग ब्राउन स्किन टोन को काफी सूट करते हैं। आप बेहतर रिजल्ट पाने के लिए निऑन नेल पेंट से मैचिंग आईलाइनर लगा सकती हैं। इससे आपको बोल्ड, ग्लैमर व ब्राइट लुक मिलेगा।

PunjabKesari

pc: POPxo

न्यूड नेल पेंट शेड्स

आजकल लड़कियां ड्रार्क की जगह पर न्यूड नेल पेंट लगाना पसंद कर रही हैं। ऐसे में आप भले ही ब्राउन स्किन टोन की हो फिर भी शेड्स के नेल पेंट ट्राई कर सकती हैं। ये आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करेगा। आप न्यूड नेल पेंट शेंड्स में पीच, पिंक, व्हाइट, ग्रे,  येलो आदि शेड्स चुन सकते हैं। ये   इंडियन स्किन टोन पर एकदम परफेक्ट दिखेंगे।

PunjabKesari
pc: iDivia

Related News