16 AUGSUNDAY2026 12:11:21 PM
Nari

स्वतंत्रता दिवस के भाषण में पीएम मोदी ने 40 बार दोहराया 'मेरे प्यारे देशवासियो'

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 15 Aug, 2026 02:54 PM
स्वतंत्रता दिवस के भाषण में पीएम मोदी ने 40 बार दोहराया 'मेरे प्यारे देशवासियो'

नारी डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने 13वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन में सबसे अधिक 40 बार 'मेरे प्यारे देशवासियो' कहकर लोगों को संबोधित किया जबकि 10 बार उन्होंने उनके लिए 'साथियो' का जिक्र किया। उन्होंने जब नशे और अन्य व्यसनों से मुक्ति के अभियान में युवाओं को शामिल होने का आह्वान किया तब एक बार उन्हें 'मेरे प्यारे युवा' कहकर भी संबोधित किया। 

PunjabKesari
अपने भाषण के दौरान मोदी ने एक-एक बार 'देश सेवक' और 'भाई-बहनों' का भी जिक्र किया। अपने कार्यकाल के दौरान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने भाषणों के दौरान राष्ट्र को संबोधित करने के लिए मोदी का पसंदीदा संबोधन शब्द 'देशवासियो' ही रहा है। पिछले साल उन्होंने इस शब्द का 50 बार उल्लेख किया था जबकि 2024 में लगभग 30 बार। 

PunjabKesari
इसी प्रकार 2023 में लगभग 15 और 2022 में 40 से अधिक बार उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल किया। साल 2023 में मोदी ने देशवासियों को 'परिवारजन' कहकर संबोधत किया था और अपने भाषण के दौरान उन्होंने तकरीबन 50 बार इसका उल्लेख किया था। हाल के वर्षों में अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषणों में उन्होंने 'साथियो' शब्द का भी नियमित रूप से इस्तेमाल किया है। 

Related News