27 APRSATURDAY2024 9:40:36 AM
Nari

साल 2021 ने बदल दी फाल्गुनी नायर की तकदीर, आज दुनिया भर में गूंज रहा है उनका नाम

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 29 Dec, 2021 12:02 PM
साल 2021 ने बदल दी फाल्गुनी नायर की तकदीर, आज दुनिया भर में गूंज रहा है उनका नाम

साल 2021 कई खटी मीठी यादें देकर जा रहा है। इस साल भारत की बेटियों ने बेहतरीन काम किया है और दुनिया भर में खूब नाम कमाया है। आज हम बात कर रहे हैं उस शख्सियत की जिन्होंने सबसे रईस महिलाओं में शुमार होकर यह साबित कर दिया है कि  महिलाओं को पुरूषों के बराबर आंकना अब बेमानी है।  इस महिला का नाम है 58 वर्ष की फाल्गुनी नायर की जिनकी कंपनी इन दिनों देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल हो गई है। 

 

 6.5 बिलियन डॉलर की मालकिन है नायर 

फाल्गुनी नायर एक भारतीय व्यवसायी और ब्यूटी स्टार्टअप नायका की फाउंडर हैं के साथ- साथ  6.5 बिलियन डॉलर की मालकिन भी बन गई है। नायका की शुरुआत  पूर्व इंवेस्टमेंट बैंकर फाल्गुनी नायर ने साल 2012 में की थी। कंपनी के साथ अब तक  1,200 ब्रांड जुड़े चुके हैं, जिनका संबंधन मेक-अप, स्किन केयर, हेल्थ, हेयरकेयर से है। 


एक सोच ने बदल दी जिंदगी 

फाल्गुनी नायर को नायका का आइडिया मल्टी-ब्रैंड ब्यूटी प्रोडक्ट स्टोर्स का दौरा करते हुए आया। उनका मानना था कि कोई ऐसा सिंगल स्टोर नहीं था जहां सबकुछ मिल जाए,  फिर उन्होंने वैसा ही स्टोर बनाया। उनकी इसी सोच ने आज उन्हें दुनियाभर में एक नई पहचान दिला दी है। दुनिया की लोकप्रिय मैगजीन फोर्ब्स की The World's Most Powerful Women 2021 की लिस्ट में भी नायर का नाम शामिल हो चुका है। 


देश का सबसे बड़ा ऑनलाइन प्लेटफार्म बना Nykaa

साल 2012 में शुरू हुआ  Nykaa आज cosmetics products का देश का सबसे बड़ा ऑनलाइन प्लेटफार्म बनकर उभरा है ।   Nykaa  के जरिए आप अपने फ़ोन से सभी ब्रांड के प्रोडक्ट देख सकते है और अपने घर बुलवा सकते है।  आज इस प्लेटफॉर्म पर हर मिनट 30 से ज्यादा मेकअप प्रोडक्ट्स की बिक्री होती है। 


 मुंबई में हुआ फाल्गुनी का जन्म


फाल्गुनी नायर का जन्म 19 फरवरी 1963 को मायानगरी मुंबई में हुआ था। उनके पिता गुजराती हैं और वह बियरिंग का बिजनेस करते थे, वहीं उनकी माता भी पिता के बिजनेस में मदद करती थी । फाल्गुनी नायर के पति का नाम संजय नायर है, इन दोनों की शादी 1987 में हुई थी।   फाल्गुनी नायर और संजय नायर के दो जुड़वा बच्चे हैं। 

Related News