18 APRTHURSDAY2024 11:33:51 PM
Nari

दुनिया के सबसे छोटे पर खूबसूरत होटल, एक में तो घास से लदी है छत

  • Edited By neetu,
  • Updated: 27 Jan, 2022 12:08 PM
दुनिया के सबसे छोटे पर खूबसूरत होटल, एक में तो घास से लदी है छत

आपने दुनियाभर में कई शाही व बड़े-बड़े होटेल्स के बारे में सुना होगा। वे अपने कई कमरों, शाही मेहमान नवाजी, पारंपरिक खाने आदि से मशहूर है। मगर आज हम आपको विश्व के कुछ ऐसे होटेल्स के बारे में बताएंगे जो बेहद ही छोटे हैं। मगर अपनी खूबसूरती व शांत वातावरण से बेहद फेमस है। यहां आपको अपनी जरूरत व सुविधा के हिसाब से हर चीज आसानी से मिल जाएगी। ऐसे में आप भीड़भाड़ से दूर शांति से पार्टनर या फैमिली के साथ यहां क्वालिटी टाइम बीता सकते हैं।

थ्री कैमल लॉज, मंगोलिया

अगर आप भीड़ से दूर शांति के पल बिताना चाहते हैं तो आपके लिए मंगोलिया का थ्री कैमल लॉज बेस्ट रहेगा। इस होटेल में आप मंगोलियन के पारंपरिक जीवन को करीब से जान सकते हैं। इस होटल का शांत माहौल आपको बेहद पसंद आएगा।

PunjabKesari

PunjabKesari

सॉन्ग सा प्राइवेट आइलैंड, कम्बोडिया

सॉन्ग सा प्राइवेट आइलैंड, कम्बोडिया पर बना एक छोटा पर खूबसूरत होटल है। पानी के बीच बने इस होटल में आप सिहानाउकविले से 30 मिनट में स्पीड बोट जा सकते हैं। यहां पर आपको शांति व सुकून का एहसास मिलेगी। आप पार्टनर के साथ शांत वातावरण में प्राकृतिक खूबसूरती का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा समुद्र के किनारों पर बिखरा रेत, धूप की चमकती रोशनी और फिरोजी पानी इन होटल की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है।

PunjabKesari

स्काइलॉज एडवेंचर सूट्स, पेरू

एडवेंचर के शौकीन लोग पेरू स्काइलॉज एडवेंचर सूट्स घूमने जा सकते हैं। ऊंची चोटियों के साथ लटके हुए ट्रांसपैरेंट पॉड्स में आपको रहने का एक अलग अनुभव होगा। पेरू की रहस्यमयी घाटी में करीब 440 मीटर ऊंचाई पर बने इन पॉड्स पर पहुंचने के लिए आपको करीब 1 घंटा लग सकता है।

PunjabKesari

डेप्लॉर फार्म, आईलैंड

फिलजोत वैली में स्थित डेप्लार फार्म आइसलैंड का सबसे छोटा और अलग हिस्सा माना जाता है। अगर आप शांति व सुकून से छुट्टियां बीताना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट रहेगी। फार्म के कमरों की बात करें तो यहां पर घास से लदी छत और फर्श से छत तक बड़ी खिड़कियां आपके बेहद पसंद आएंगे। इसके अलावा खिड़कियों के बाहर का आकर्षक नजारा देखने का अलग ही मजा है। आप पार्टनर के साथ यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं।

PunjabKesari

बुशमेन क्लीफ वाइल्डरनेस रिजर्व, साउथ अफ्रीका

बुशमेन क्लीफ वाइल्डरनेस रिजर्व, साउथ अफ्रीका में स्थित 19वीं सदी का एक फार्म है। चट्टानी इलाकों में बना ये फार्म केप टाउन से करीब 260 किलोमीटर दूर 18,000 एकड़ में फैला हुआ है। यहां का शांत वातावरण और प्रकृति का दिलकश नजारा किसी का भी दिल आसानी से जीत लेता है। ऐसे में अगर आप नेचर और पीस लवर है तो एक बार यहां घूमने जा सकते हैं।

PunjabKesari

pc: steppes travel, red savannah, indiatimes.com, Organise india

Related News