27 APRSATURDAY2024 9:42:00 AM
Nari

सोने का तरीका खोलेगा नेचर के गहरे राज, जानें क्या कहती है आपकी Sleeping Position

  • Edited By neetu,
  • Updated: 26 Oct, 2021 01:26 PM
सोने का तरीका खोलेगा नेचर के गहरे राज, जानें क्या कहती है आपकी Sleeping Position

हर किसी के स्वभाव की तरह काम करने का तरीका भी अलग-अलग होता है। इसी के साथ लड़कियों के सोने का तरीका भी बेहद अलग होता है। ज्योतिष व समुद्रशास्त्र अनुसार, लड़कियों के सोने की पोजिशन भी उसके स्वभाव से जुड़ी कई बातों के बारे में जाना जा सकता है। तो आइए आज हम आपको इस आर्टिकल में लड़कियों की सोने के तरीके से उनके नेचर से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं...

लॉग पोजिशन या एक करवट में सोना

बायीं या दायीं करवट लेकर कमर के बल सोना। साथ ही हाथ-पैर बिल्कुल सीधे रखकर सोने वाली लड़कियां आराम की जिंदगी जीना पसंद करती है। ये भरोसेमंद होने के साथ काफी सोशल होती है। भरोसेमंद होने के कारण लोग कई बार इनका फायदा उठा लेते हैं। ऐसे में इन्हें जल्दी ही पार्टनर या सामने वाले से धोखा मिल जाता है।

PunjabKesari

यर्नर या सामने की ओर हाथ फैलाकर सोना

इस अवस्था में सोने वाली लड़कियां खुले विचारों वाली होती है। ये अक्सर बातों को लेकर संदेह में रहती है। ऐसे में लोग इन्हें कई बार सनकी समझ लेते हैं। ये मूडी होने से किसी भी काम को धीरे से ही करना पसंद करती है। मगर एक बार कुछ ठान तो ये काम को मिनटों में भी करने में देर नहीं लगाती है।

PunjabKesari

सोल्जर या सावधान अवस्था में सोना

जो महिलाएं पीठ के बल एकदम सीधी सोती है वे रिजर्व रहना पसंद करती है। ऐसी लड़कियां जिंदगी में हर काम एकदम परफेक्ट करने में विश्वास रखती है। ये खुद के साथ दूसरों को भी गंभीरता से लेती है। ये हर किसी काम को करने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना सही नहीं समझती है।

फ्रीफालर, गिरने की स्थिति में या पेट के बल सोना

ऐसी मुद्रा में सोने वाली लड़कियां  जिंदादिल, मस्तमौला व खुले विचारों की होती है। इसके साथ ही ये काफी सोशल व बोल्ड होती है। इन्हें अपनी मर्जी से जिंदगी जीना पसंद होता है। ये लड़कियां जिंदगी में रिस्क लेने से कतराती नहीं है। ये इस बात का ध्यान नहीं देती कि लोग इनके बारे में क्या कहेंगे। ये बस अपने लक्ष्य की ओर ध्यान देकर उसे पानी की कोशिश करती है।

दोनों हाथ सिर के पीछे तकिए की तरह रखकर सोना

ऐसी पोजिशन में सोने वाली लड़कियां बेफिक्र स्वभाव की होती है। ये दिल की साफ व दूसरों का भला करने वाली होती है। ये भावुक होने से हमेशा सामने वाले का भला चाहती है। ये पार्टनर व परिवार की खुशी का बखूबी ध्यान रखती है।

PunjabKesari

स्टारफिश, हाथ-पैर फैलाकर सोना

कई लड़कियां पीठ के बल लेटकर व हाथ-पैर फैलाकर सोती है। ऐसी अवस्था में सोने वाली लड़कियां भरोसमंद व दोस्ती निभाने वाली होती है। इनकी लाइफ में दोस्तों की बहुत अहमियत होती है। ये दूसरों की मदद करने को भी हमेशा तैयार रहती है।

फेटल पोजिशन या हाथ-पैर सिकोड़कर गोल होकर सोना

कुछ लड़कियां हाथ-पैर सिकोड़कर यानि बच्चों की मुद्रा में सोती है। एक अध्ययन के अनुसार करीब 41 प्रतिशत लोग इसी पोजिशन में सोते हैं। बात इन लड़कियों के स्वभाव की करें तो ये लड़कियां शर्मीली और संवेदनशील होती है। ये हर चीज के बारे में जरूरत से ज्यादा सोचती है। इसलिए ये मानसिक तौर पर थोड़ी कमजोर होती है। साथ ही इन्हें हमेशा किसी ना किसी के साथ की जरूरत होती है।

PunjabKesari

तकिए को गले लगाकर सोना

जो लड़कियां तकिए से लिपटकर सोती है वे प्यार से भरपूर होती है। ये अपनी जिंदगी में रिश्तों को बेहद अहमियत देती है। ये प्यार देना व प्यार पाना अच्छा लगता है। ऐसे में इनकी लाइफ हंसी खुशी से बीतती है।

 

Related News