02 MAYTHURSDAY2024 12:32:28 AM
Nari

राहुल नारायण कनल  की शादी में बन-ठन कर पहुंचे सितारे, अब्दु के लुक ने लूट ली लाइमलाइट

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 28 Jan, 2023 01:38 PM
राहुल नारायण कनल  की शादी में बन-ठन कर पहुंचे सितारे, अब्दु के लुक ने लूट ली लाइमलाइट

पॉलिटिशियन राहुल नारायण कनल शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी में कई सेलेब्स शामिल हुए।  सलमान खान भी शादी अटेंड करने पहुंचे, लेकिन अपने लुक को लेकर भाईजान ट्रोल हो गए, एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- सलमान भाई अपने पिताजी के पेंट पहन के आए हैं। 

PunjabKesari

सलमान खान की दोनों बहनों भी शादी में नजर आईं। अर्पिता ने रेड कलर के सूट में दिखीं तो अलवीरा अग्निहोत्री शरारा सूट में अच्छी लगीं। सोहेल खान सफेद रंग के सलवार कुर्ता में दिखे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 टीवी एक्ट्रेस माही विज भी बेटी तारा और पति जय भानुशाली के साथ शादी अटेंड करने पहुंची।  इस दौरान मां-बेटी दोनों ही ट्रेडीशनल लुक में नजर आईं। माही ने जहां रेड कलर का हैवी सूट कैरी किया था तो वहीं तारा डार्क पिंक लहंगे में नजर आई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


बिग बॉस फेम आरती सिंह पिंक और मस्टर्ड कलर के लहंगे में नजर आई आरती के लहंगे से ज्यादा उनकी ज्वेलरी चर्चा में रही। उन्होंने ओवरसाइज ईयररिंग्स के साथ गले में चोकर नेकलेस वियर किया। बालों में गजरा और मिनिमम मेकअप में आरती सुंदर लग रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


राहुल नरैन कनाल की शादी में अब्दु रोजिक ब्लैक एंड व्हाइट थॉब पहनकर पहुंचे। शादी में पहुंचे अब्दु ने सभी का दिल जीत लिया। अब्दु ने बारात में खूब डांस भी किया।


 

Related News