02 MAYTHURSDAY2024 1:17:47 AM
Nari

सुबह उठते ही खाली पेट खाएं ये 5 फ्रूट्स, मिलेंगे कई सारे Health Benefits

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 03 Aug, 2023 07:07 PM
सुबह उठते ही खाली पेट खाएं ये 5 फ्रूट्स, मिलेंगे कई सारे Health Benefits

शरीर को फिट रखने के फ्रूट्स खाना बहुत जरूरी होता है। इससे हमारे शरीर को बहुत सारे जरुरी पोषक तत्व मिलते हैं। इनमें से कई तरह के विटामिन, मिनरल, एंजाइम पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। फल खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। हालांकि कुछ फलों को खाली पेट नहीं खाने री सलाह दी जाती है तो वहीं कुछ फलों को सुबह खाली पेट खाना फायदेमंद हो सकता है...

पपीता

सुबह खाली पेट पपीता खाना सही माना जाता है। इस फल को सुबह-सुबह खाने से सेहत को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। इससे आपके शरीर से सारे टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, साथ ही कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम होता है और कब्ज की शिकायत दूर होती है।

PunjabKesari

कीवी

कीवी को सुबह खाने के बहुत फायदे होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। डेंगू की बीमारी में कीवी खाना बहुत लाभदायक माना जाता है।

सेब
सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे वजन पर कंट्रोल रहता है और बीमारियां भी दूर होती हैं। अगर आप कब्ज से परेशान हैं, तो सुबह खाली पेट सेब जरूर खाएं।

PunjabKesari

अमरूद
अमरूद को खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। है इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। इसमें बीटा कैरोटिन भी पाया जाता है, जिससे आंखें स्वस्थ रहती है।

अनार
अनार में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। अनार को खाली पेट खाने के बहुत फायदे हैं। इससे शरीर में आयरन की पूर्ति होती है।

PunjabKesari

Related News