12 SEPTHURSDAY2024 7:18:31 PM
Nari

सालों बाद एक साथ दिखी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की पहली पीढ़ी, लोग बोले- ये है शानदार परिवार

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 08 Aug, 2024 04:17 PM
सालों बाद एक साथ दिखी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की पहली पीढ़ी, लोग बोले- ये है शानदार परिवार

अभिनेता करण मेहरा ने पारिवारिक ड्रामा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपने सह-कलाकारों - नेहा सरूपा बबानी, निधि उत्तम, सोनाली वर्मा, मेधा जंबोटकर और आयुष विज के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। सालों बाद इस परिवार को फिर एक साथ देखकर फैंस बेहद खुश हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)


सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक में नैतिक सिंघानिया की भूमिका निभाने वाले करण ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की,  जिसमें उनकी पुरानी टीम कैमरे के लिए पोज देती और एक-दूसरे से बातें करती नजर आ रही है। पोस्ट का कैप्शन था- "जब भी हम एक साथ आते हैं, इस परिवार का तालमेल और ऊर्जा।" उन्होंने वीडियो को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के टाइटल ट्रैक की धुन भी दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)


करण ने कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कर लिखा-- 'हम फोन पर संपर्क में थे, लेकिन लंबे समय से मिले नहीं मिले थे। इसलिए, हमने रीयूनियन की योजना बनाने का निर्णय लिया।' करण मेहरा ने स्टारकास्ट संग एक तस्वीरों की सीरीज शेयर की है। जिसमें पहली तस्वीर एक कोलाज है, जिसमें ये रिश्ता की स्टारकास्ट नेहा सरूपा बाबानी, निधि उत्तम, सोनाली वर्मा, मेधा जंबोटकर और आयुष विज नजर आ रहे हैं। इनकी ये तस्वीर साल 2011 की शो के दौरान की है। वहीं इसके नीचे करण ने अभी हालिया के मुलाकात की झलक दिखाई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)


उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते एक फैन ने लिखा-  "YRKKH के साढ़े 15 साल और अपने टेलीविज़न करियर के सात साल बाद आप टेलीविज़न पर सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं।" एक अन्य ने लिखा- "ये रिश्ता क्या कहलाता है परिवार धमाल मचाता है।" 


यह शो 12 जनवरी, 2009 को प्रीमियर हुआ था और इसका निर्माण डायरेक्टर कट प्रोडक्शंस के तहत राजन शाही ने किया था। इसमें हिना खान, करण मेहरा, शिवांगी जोशी, मोहसिन खान, प्रणाली राठौड़, हर्षद चोपड़ा और शहजादा धामी शामिल थे। वर्तमान में, इसमें समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित मुख्य भूमिका में हैं। यह शो स्टारप्लस पर प्रसारित होता है। इस बीच, करण ने निर्देशक राजकुमार हिरानी और राम गोपाल वर्मा के लिए चार फिल्मों में सहायक के रूप में काम करके अपने करियर की शुरुआत की। 


 

Related News