28 APRSUNDAY2024 8:08:20 PM
Nari

लाखों दिल तोड़ शादी करने जा रही हैं टीवी की खूबसूरत बालाएं,  Bridal Look देखने के लिए फैंस बेताब

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Nov, 2021 03:05 PM
लाखों दिल तोड़ शादी करने जा रही हैं टीवी की खूबसूरत बालाएं,  Bridal Look देखने के लिए फैंस बेताब

सेलेब्रिटीज भले ही कुछ छिपाने की लाख कोशिशें कर लें लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ प्राइवेट नहीं रह पाती। फैंस उनके बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। उनकी शादी को लेकर चर्चाएं तो जैसे आम बात है। सोशल मीडिया के जरिए या किसी और तरीके से फैंस को पता चल ही जाता है कि उनके चहेते कब और किस से शादी करने जा रहे हैं। अब हम आपको टीवी की उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं। 

PunjabKesari
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है टीवी की जानी-मानी अदाकारा अंकिता लोखंडे का। अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगी। इन दोनों ने अभी तक इन खबरों पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। खबरें हैं कि इनकी शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। 

PunjabKesari
अभिनेत्री मौनी रॉय काे भी जल्द फैंस दुल्हन लुक में देख सकते हैं। कहा जा रहा है कि मौनी अगले साल जनवरी में अपने बचपन के दोस्त से शादी भी कर सकती हैं। वह  लंबे समय से दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

PunjabKesari
टीवी सीरियल कुंडली भाग्य में प्रीता का किरदार निभाने वाली अदाकारा श्रद्धा आर्या भी जल्द  दुल्‍हन बनने वाली हैं। खबरों की मानें तो श्रद्धा  16 नवंबर 2021 को दिल्ली में शादी करने जा रही हैं। 34 साल की हो चुकीं श्रद्धा आर्या की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

PunjabKesari

इस लिस्ट में टीवी अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम भी शामिल है। उन्होंने ब‍िग बॉस 14 में खुलासा किया था कि वह र‍िलेशनश‍िप में है। देवोलीना ने एक इंटरव्यू में भी बताया था कि अगर सब ठीक रहा तो वो  2022 हमारा वेडिंग ईयर हो सकता है।'

PunjabKesari
नागिन 4 में मान्यता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सायंतनी घोष भी अपने बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी के संग शादी कर सकती हैं। वह दोनों एक दूसरे को काफी सालों से डेट कर रहे हैं। सायंतनी घोष के बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी फिटनेस इंडस्ट्री से हैं। 
 

Related News