24 APRWEDNESDAY2024 11:58:20 PM
Nari

प्रकृति की खूबसूरती को नजदीक से करना है महसूस तो भारत के इन चाय के बागानों को जरूर करें Explore

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 21 May, 2023 02:32 PM
प्रकृति की खूबसूरती को नजदीक से करना है महसूस तो भारत के इन चाय के बागानों को जरूर करें Explore

भारत में ज्यादातर लोगों की दिन की शुरुआत चाय सही होती है। लोग अक्सर काम करने से पहले चाय जरूर पीते है। इससे शरीर में स्फूर्ति आती है। यदि आप भी चाय पीने के शौकीन है, तो भारत में स्थित इन 5 चाय के बागानों की सैर एक बार जरूर करें। यहां आपको ताजी हवा औ शुद्ध वातावरण मिल सकता हैं। इस जगह को घूमने के साथ-साथ आप वहां से शुद्ध चाय की पत्तियां अपने साथ लेकर भी आ सकते हैं। तो आइए आज International Tea Day पर जानें भारत के 5 खूबसूरत चाय बागान कौन-कौन से हैं.....


 पालमपुर, हिमाचल प्रदेश 

हिमाचल प्रदेश में स्थित पालमपुर भारत में चाय बागान के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यह बागान कई एकड़ों में फैली हुई हैं। हर साल यहां लाखों पर्यटकों की भीड़ चाय के बागान को देखने के लिए लगती है। इस जगह आप शुद्ध वातावरण के साथ-साथ प्रकृति की हरियाली का भी आनंद उठा सकते हैं।

PunjabKesari

मुन्नार, केरल 

केरल में स्थित मुन्नार चाय बागान के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यहां आप चाय बागान घूमने से आप ताजी-ताजी पत्तियां घर भी ला सकते है। यहां आपको चाय बागान देखने के साथ प्राकृतिक का खूबसूरत नजारा भी देख सकते हैं।

PunjabKesari

 जोरहाट, असम

आसाम में स्थित जोरहाट सबसे बड़ा चाय उत्पादक क्षेत्र माना जाता है। जोरहाट में हर वर्ष चाय महोत्सव मनाया जाता है। इस महोत्सव का मजा उठाने के लिए हर साल भारी तादाद में पर्यटकों की भीड़ लगती है। यहां आप चाय के बागान की सैर करने के साथ-साथ महोत्सव का भी मजा ले सकते है।

PunjabKesari

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल 

पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग शहर चाय के बागान के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। भारत में 25% चाय का उत्पादन यहां से किया जाता है।खूबसूरत मौसम और हसीन वादियों के से घिरा हुआ ये शहर लोगों के आकर्षण का केंद्र है। हर साल यहां लाखों पर्यटक चाय के बागान की सैर करने जरूर आते हैं। यहां आकर आप चाय पीने के साथ-साथ उनकी हरियाली पत्तियों को देखने का भी मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari
 नीलगिरी पहाड़, तमिलनाडू 

तमिलनाडू में स्थित नीलगिरी पहाड़ी पहाड़ी पर 100 साल से भी अधिक समय से उगाया जाने वाला चाय का बागान पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां कई टी प्लांट भी बनाएं गए है। नीलगिरी के पास स्थित कुनूर में आप कई चाय के बागान को देखने का मजा ले सकते है।

PunjabKesari

Related News