27 APRSATURDAY2024 10:10:07 AM
Nari

भांग वाली ठंडाई के बिना अधूरी है महाशिवरात्रि, जानें ले Recipe

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 06 Mar, 2024 01:11 PM
भांग वाली ठंडाई के बिना अधूरी है महाशिवरात्रि, जानें ले Recipe

महाशिवरात्रि का त्योहार आने वाला है। भगवान भोलेनाथ के इस त्योहार को बहुत धूम- धाम से मनाया जाता है । इस दिन भगवान भोलेनाथ को भांग की ठंडाई जरूर चढ़ाई जाती है। वैसे तो भांग का नशा बहुत जल्दी चढ़ता है और इससे रंग में भंग पर पड़ सकता है पर आज हम आपको बताएंगे घर पर कम नशा करने वाली टेस्टी ठंडाई की रेसिपी। इससे आप भोलेनाथ को प्रसाद के तौर पर आर्पित कर सकते हैं और बाद में मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसकी रेसिपी...

PunjabKesari

भांग वाली ठंडाई के लिए सामग्री

मलाई वाला दूध - 1 लीटर 

केसर के धागे- 8-10 

 चीनी- 3/4 कप

भांग ठंडाई मसाला के लिए

खसखस- 2 बड़े चम्मच 

सौंफ- 1 बड़ा चम्मच 

 बादाम, भीगे हुए- 1/4 कप

साबुत काली मिर्च- 1 चम्मच 

इलायची पाउडर- 3 

 भांग का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच

भांग वाली ठंडाई बनाने की विधि

1. महाशिवरात्रि पर भांग की ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले भीगे हुए बादाम को गर्म पानी में ब्लांच करके, छिलका उतारे और एक तरफ रख दें।

2. दूसरी तरह एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को गर्म होने रख दें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें, नहीं तो दूध जल सकता है।

3. अब एक मिक्सर ग्राइंडर में ठंडाई मासले की सभी सामग्री जैसे- खसखस, सौंफ, ब्लांच किए हुए बादाम, साबुत काली मिर्च, इलायची और भांग के पेस्ट को डालकर चिकना पाउडर या पेस्ट बना लें और इसे साइड में रख दें।

4. दूध में उबाल आने के बाद इसमें केसर के धागे, भांग ठंडाई मसाला, चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए पकने दें।

5. आंच बंद कर दें और ठंडाई को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद भांग ठंडाई को कम से कम 5 से 6 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इसे जल्दी ठंडा करने के लिए आप बर्फ भी डाल सकते हैं।

6. शिवरात्रि पर ठंडी-ठंडी ठंडाई का भोग बाबा भोलेनाथ को लगाएं और फिर इसे सभी को बांटे।

PunjabKesari

Related News