
नारी डेस्क : अगर आप घर पर कुछ जल्दी, आसान और बेहद स्वादिष्ट स्नैक बनाना चाहते हैं, तो पुल अपार्ट चीज़ी गार्लिक ब्रेड एक परफेक्ट ऑप्शन है। बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से मेल्टेड चीज़ से भरी ये डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और कम समय में तैयार हो जाती है। जिससे यह पार्टी या शाम की चाय के लिए भी शानदार विकल्प बन जाती है।
Servings - 4

सामग्री (Ingredients)
मक्खन – 60 ग्राम
प्रोसेस्ड चीज़ क्यूब्स – 2
भुना हुआ लहसुन – 2 टेबलस्पून
हरी मिर्च – 1 टेबलस्पून
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
पेरी पेरी मसाला – 1 टीस्पून
ओरेगैनो – 1 टीस्पून
चिली फ्लेक्स – 1 टीस्पून
व्हाइट ब्रेड स्लाइस – 11
मोत्ज़ारेला चीज़ – 200 ग्राम
तेल – 2 टेबलस्पून
हरा धनिया – 1 टेबलस्पून (गार्निश के लिए)
चिली फ्लेक्स – 1/4 टीस्पून
बनाने की विधि (Preparation)
1. एक बाउल में मक्खन, प्रोसेस्ड चीज़, भुना हुआ लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया, पेरी पेरी मसाला, ओरेगैनो और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छे से स्मूद मिक्स बना लें।
2. अब एक ब्रेड स्लाइस लें, उस पर तैयार मिश्रण अच्छी तरह फैलाएं और ऊपर से थोड़ा मोत्ज़ारेला चीज़ डालें। इसके ऊपर दूसरी ब्रेड स्लाइस रखें और इसी तरह लेयर बनाते जाएं।
3. तैयार ब्रेड स्टैक को बटर पेपर लगे बेकिंग डिश में रखें। ऊपर से थोड़ा तेल ब्रश करें और मोत्ज़ारेला चीज़, हरा धनिया और चिली फ्लेक्स छिड़कें।
4. ओवन को 180°C (356°F) पर प्रीहीट करें और 7–8 मिनट तक बेक करें, जब तक चीज़ पिघलकर हल्का गोल्डन न हो जाए।
5. गर्मागर्म सर्व करें और मजेदार चीज़ी गार्लिक ब्रेड का आनंद लें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum