28 APRSUNDAY2024 9:01:12 PM
Nari

घुमक्कड़ों के लिए खुशखबरी! इस देश के लोग बिना वीजा कर पाएंगे Thailand की सैर

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 01 Nov, 2023 03:35 PM
घुमक्कड़ों के लिए खुशखबरी! इस देश के लोग बिना वीजा कर पाएंगे Thailand की सैर

थाईलैंड एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां के बीच, प्राचीन मंदिर, और मिलनसार लोग सब को आकर्षित करती है। पूरी दुनिया से लोग यहां घूमने आते हैं। वहीं अब थाईलैंड सरकार ने tourists को बढ़ावा देने के लिए भारतीय नागरिकों को एक खास सौगात दी है। उन्होंने एक ऑफर के तहत कहा है कि कि वे भारचूय भी अब थाइलैंड आ सकेंगे, जिनके पास वीजा नहीं है। थाईलैंड सरकार ने टूरिज्म डिपार्टमेंट ने कहा है कि नवंबर 2023 से अगले साल के मई महीने तक भारतीय नागरिक उनके देश में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। 6 महीने तक ये वीजा छूट जारी रहेगी। भारत के साथ- साथ ताइवान के लोगों को भी ऑफर दिया गया है।

PunjabKesari
ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट को आकर्षित करने के लिए है ऑफर

थाई सरकार ने ये घोषण ऐसे समय की है, जब थाईलैंड में हाई टूरिज्म सीजन का समय शुरू होने जा रहा है। इसके इस कदम के पीछे का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करना है। बता दें इस साल मलेशिया, चीव और दक्षिण कोरिया के बाद भारत पर्यटन के लिए थाईलैंड का चौथा सबसे बड़ी सोर्स मार्किट बनकर अभरा है। इस साल करीब 12 लाख भारतीय थाईलैंड पहुंचे हैं।

PunjabKesari

भारत के साथ ताइवन भी उठा जाएगा ऑफर का लाभ

थाईलैंड सरकार का कहना है कि पर्यटकों को 1 महीने की अवधि के लिए बिना वीजा थाईलैंड में रहने की अनुमति दी जाएगी। वहीं सरकार के प्रवक्ता ने बताया है कि  थाईलैंड की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का योगदान 25 अरब डॉलर का है। हम इसे और बढ़ाना चाहते हैं, ऐसे में ये फैसला लिया गया है। बता दें साल 2019 में थाईलैंड ने चीनी नागरिकों के लिए भी वीजा नियमों में छूट दी थी, जिससे थाईलैंड पहुंचने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ गई थी और देश को काफी मुनाफा हुआ था।

PunjabKesari

वहीं श्रीलंका की सरकार भी भारतीयों को 31 मार्च 2024 तक देश में वीजा फ्री एंट्री दी है।

Related News