27 APRSATURDAY2024 6:48:34 AM
Nari

महज 15 साल की उम्र में इंफ्लुएंसर Lil Tay का निधन, सस्पेंस बनी मौत

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 Aug, 2023 02:03 PM
महज 15 साल की उम्र में इंफ्लुएंसर Lil Tay का निधन, सस्पेंस बनी मौत

टीनएज इंफ्लुएंसर लिल टाय का सिर्फ 15 साल की उम्र में निधन हो गया है। लिल टाय को एक फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर पर याद किया जाएगा। हालांकि उनकी मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा लिल टाय की अचानक से मौत की तारीख और कारण अभी भी रहस्यमय बना हुआ है। उनका असली नाम क्लेयर एलीन क्यूई होप (Claire Eileen Qi Hope) था जो अभी तक फैंस को नहीं पता चल पाया  था।

 परिवार ने दी निधन की जानकारी

लिल टाय के निधन के बाद बीते दिन उनके इंस्टाग्राम पर एक नोट के जरिए उनकी मौत की खबर फैंस को दी गई। नोट में लिखा था कि - 'भारी मन के साथ हम अपने प्रिय क्लेयर की अचानक हुई मौत का दुख साझा कर रहे हैं। शब्द भी इस दर्द की गहराई को व्यक्त नहीं कर सकते हैं जो हम इस समय अनुभव कर रहे हैं। अचानक से हुए इस निधन ने हमें एक सदमे की स्थिति में छोड़ दिया है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lil Tay (@liltay)

भाई का भी हुआ निधन 

इसके अलावा उनके द्वारा शेयर की गई पोस्ट में आगे लिखा गया कि - 'उनके भाई का निधन हमारे दुख की कल्पना से बहुत ही दूर है। गहरे दुख की इस अवधि के दौरान हम सम्मान पूर्वक प्राइवेसी का अनुरोध करते हैं क्योंकि इस वक्त हम भारी नुकसान से गुजर रहे हैं। क्लेयर और उनके भाई की मौत का कारण पता करने की जांच चल रही है। क्लेयर हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। उसके जाने का गम कोई भी दूर नहीं कर सकता जो उसे प्यार करते थे उनके दिल में वह हमेशा जीवित रहेगी।'   

2018 में बनाई थी फैंस के दिलों में जगह

आपको बता दें कि लिल टाय ने साल 2018 में एक वीडियो के जरिए फैंस के दिलों में जगह बनाई थी। इस वीडियो में वह शानदार कारों से चुराए पैसे को दिखाती हैं और अपने घर की सैर करवाती नजर आती हैं। लिल सबसे कम उम्र में फेमस होने वाली पहली इंफ्लुएंसर थी। निधन से पहले उनके इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lil Tay (@liltay)

हैरान हुए फैंस ने लगाए कयास

लिल टाय की अचानक मौत के कारण उनसे फैंस हैरान हो गए हैं। सोशल मीडिया पर सभी उनकी मौत का कारण जानना चाह रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'मुझे लगता है कि उसने जितने भी वीडियो बनाए उसमें वह बहुत ही मजबूर थी।' 

अन्य ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि - 'दो साल पहले लिल टाय के भाई ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था वह कानूनी पछड़े से बचने के लिए पैसा जुटाना चाहता था। इस दौरान उन्होंने दावा भी किया था कि लिल टाय कि पिता शारीरिक और मानसिक रुप से उन्हें प्रताड़ित करते थे।' 

एक ने कहा कि - 'लिल टाय और उसका भाई रहस्यमय तरीके से मर रहे हैं????जैसे कुछ नहीं जुड़ रहा है खासकर जब यह पता चला कि उसके परिवार के द्वारा उसके साथ दुर्व्वहार किया गया और उसे इस तरह का कार्य करने के लिए मजबूर किया गया। ओएमएफजी।'

हालांकि लिल टाय की मौत कैसे हुई यह बात अभी भी रहस्यमय ही बनी हुई है।

Related News